Video: स्पाइसजेट के उड़ते विमान में भी योग करेंगे यात्री
नई दिल्ली। 21 जून को विश्व योग दिवस की तैयारियों को लेकर एक तरफ विरोध हो रहा है तो एक तरफ जोर-शोर से तैयारियां भी चल रही है। देश के हर कोने-कोने में इस समारोह को अलग-अलग ढंग से मनाया जायेगा जिसमें सबसे यूनिक पहल की है किफायती विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने।
जिसने योगा दिवस पर अपनी उड़ानों में योगा क्लास रखी है। जी हां आपने सही सुना, योगा क्लास, स्पाइस जेट ने इस सत्र का नाम रखा है 'हाई ऑन योगा एट 35,000 फीट'। जो कि रविवार 21 जून, 2015 को कुछ चुनी हुई उड़ानों में संचालित किया जाएगा।
स्पाइसजेट की ओर से जो सर्कुलर जारी किया गया है उसके लिखा है कि उन्हें बहुत ज्यादा खुशी हो रही है इस तरह के सत्र को आयोजित करके, कंपनी के मुताबिक, चालक दल और ईशा फाउंडेशन के निर्देशक उड़ान के दौरान 'उपा योग' सीखायेंगे जिसे यात्रीगण बैठे-बैठे ही कर लेंगे, यह सत्र केवल 10 मिनट का होगा।













Click it and Unblock the Notifications