VIDEO: जब शाहरुख ने सबके सामने उतरवा दी कैटरीना की जैकेट और कही ये बात

नई दिल्‍ली। शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। ट्रेलर लॉन्च के बाद फिल्म की स्टार कास्ट ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान तीनों स्टार्स शाहरुख, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ डायरेक्टर आनंद एल राय भी मौजूद थे। शाहरुख ने इस दौरान काफी मस्ती की, लेकिन फिर वो अचानक अपनी सीट से खड़े हो गए और कैटरीना के पास गए और उन्‍होंने कुछ ऐसा किया जिससे सब शॉक रह गए। जी हां, शाहरुख खान ने 'जीरो' के प्रमोशन के दौरान कैटरीना कैफ की स्‍टेज पर ही जैकेट उतरवा दी।

VIDEO: जब शाहरुख ने सबके सामने उतरवा दी कैटरीना की जैकेट और कही ये बात

हालांकि शाहरुख की यह रिक्‍वेस्‍ट सुन खुद कैटरीना भी हक्‍की-बक्‍की रह गईं। दरअसल हुआ ये कि शाहरुख ने कैटरीना से उनकी पहनी हुई जैकेट मांगी। कैटरीना पहले समझ नहीं पाईं और वो शाहरुख को थोड़ा चौंक कर देखने लगीं। लेकिन फिर शाहरुख ने कैटरीना से वो जैकेट ली और अपनी सीट पर बैठ गए। हालांकि, पहले तो कैटरीना ने जैकेट देने में आनाकानी की लेकिन फिर वो मान गई और मीडियावालों के सामने ही अपनी जैकेट उतारकर शाहरुख को दे दी।

फिर शाहरुख ने अपनी सीट पर बैठ कर वो जैकेट पहनी और बाद में बोले, 'खूबसूरती छुपी रह ऐसे अच्छा थोड़ी लगता है।' इस इवेंट में कैटरीना बेहद ग्लैमरस शिमरी ड्रेस में पहुंचीं थी जो उनकी जैकेट में छुप गई थी। कहना गलत न होगा कि इस ड्रेस में कैटरीना बेहद खूबसूरत लग रही थी। शाहरुख की इस बात को सुनकर वहां मौजूद सभी हंसने लगे। वैसे ट्रेलर लॉन्च के दौरान शाहरुख काफी एंजॉय वाले मूड़ में थे और होंगे भी क्यों नहीं आज उनके लिए दिन ही बहुत खास था। एक तो उनका बर्थडे और इसी मौके पर रिलीज हुआ 'जीरो' का ट्रेलर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+