भीड़ में घिरीं सारा अली खान तो कार्तिक आर्यन ने इस तरह से निकाला बाहर, VIDEO वायरल
लखनऊ। अभिनेत्री सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के बीच क्या चल रहा है ये तो वही जानते होंगे, लेकिन उनको लेकर बॉलीवुड की गलियों में चर्चाओं का दौर लगातार जारी है। आज के समय में दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की लोकप्रिय जोड़ी बन गई है। अकसर ही दोनों स्टार एक-दूसरे साथ नजर आ जाते हैं, ऐसे में उनसे जुड़ी खबरें भी सामने आती रहती हैं। हालांकि अपने रिलेशनशिप को लेकर दोनों एक्टर्स ने कई मौकों पर साफ तौर से इनकार किया है। इन सबके बावजूद सारा और आर्यन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके बीच की केमिस्ट्री साफ झलक रही है। आखिर क्या है इस वायरल वीडियो में देखिए आगे।

लखनऊ के रेस्टोरेंट में फैंस के बीच घिरीं सारा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा अली खान और कार्तिक आर्यन का वायरल हो रहा ये वीडियो लखनऊ का बताया जा रहा है। बताया जा रहा कि सारा अली खान एक रेस्टोरेंट से निकल रही थीं, इसी दौरान वहां उनके फैंस की अच्छी खासी भीड़ जमा हो गई। हालात ऐसे हो गए कि भीड़ से उन्हें मुश्किल होने लगी। इसी बीच एक अच्छे दोस्त की तरह कार्तिक आर्यन उनके पास आए और सारा अली खान को उन्होंने फैंस के बीच से बाहर निकाला।

सारा के लिए 'बॉडीगार्ड' बन गए कार्तिक
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये वाक्या उस समय हुआ जब सारा और कार्तिक लखनऊ के एक रेस्टोरेंट में डिनर के लिए पहुंचे थे। यहीं से जब वो बाहर निकले तो फैंस ने उन्हें पहचान लिया और देखते ही देखते वहां काफी भीड़ लग गई। इसके बाद तुरंत ही कार्तिक आर्यन आगे आए और उन्होंने सारा को वहां से सुरक्षित बाहर लेकर जाने में मदद करते नजर आए। इस दौरान उनकी सुरक्षा में कई सपोर्ट स्टाफ भी थे, फिर भी कार्तिक ने सारा का पूरा ध्यान रखने की कोशिश की।
कार्तिक और सारा को लेकर बॉलीवुड में चर्चाएं तेज
बता दें कि कार्तिक आर्यन अपनी नई फिल्म 'पति, पत्नी और वो' की शूटिंग के लिए लखनऊ में हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडेय भी हैं। इसी बीच सारा अली खान भी कार्तिक आर्यन से मिलने लखनऊ पहुंच गईं। जब वो एक रेस्टोरेंट में पहुंचे थे उसी समय का ये वीडियो बताया जा रहा है, जो वायरल हो गया है। सारा की बात करें तो जल्द ही वो कुली नंबर 1 की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। इस फिल्म में सारा के वरुण धवन नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications