सलमान ने इंडियन आइडल फेम 'थूपेन' संग गाया गाना, चंद घंटों में लाखों लोगों ने देखा Video
मुंबई। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर अपना या अपने से जुड़े लोगों का कोई ना कोई वीडियो अपलोड करते ही रहते हैं, इसी क्रम में उन्होंने इंडियन आइडल फेम थूपेन टेस्टिंग के साथ गाना गाते हुए एक वीडियो इंस्ट्रागाम में शेयर किया है, जो कि देखते-देखते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में लो थूपेन संग किशोर कुमार के हिट गीत 'फूलों के रंग से दिल की कलम से ' गुनगुनाते नजर आ रहे हैं।

सलमान-थूपेन की जोड़ी ने मचाया धमाल
सलमान खान के इस वायरल वीडियो में पहले तो थूपेन जिंदगी में किसी भी तरह की परिस्थितियां होने पर खुश रहना चाहिए बता रहे हैं। उन्होंने एक कविता के रुप में यह बात क ही है, उन्होंने अपनी कविता के जरिए ये संदेश दिया कि मरना तो एक दिन सबको ही है, क्यों ना जीवन से लड़कर मरा जाए, जख्म तो जिंदगी देती ही है क्यों ना मलहम लगाया जाए।
थूपेन की तारीफ तेंदुलकर ने भी की थी
आपको बता दें थूपेन ने इंडियन आइडल के 9वें सीजन में परफॉर्म किया था और उस समय भी सबको प्रभावित किया था। उनके बारे में तब 'गॉड ऑफ इंडियन क्रिकेट' सचिन तेंदुलकर ने कहा था कि थूपेन, आप सच में महान हो, दरअसल थूपेन अरूणाचल प्रदेश के रहने वाले हैं और मात्र 5 साल की उम्र में इन्होंने अपने हाथ खो दिए थे, तब से ये संगीत सीख रहे हैं। सलमान के साथ वाले वीडियो को लोगों ने काफी शेयर भी किया है और वो इस पर काफी अच्छे कमेंट्स भी कर रहे हैं।

पापा के साथ वाला वीडियो भी हुआ था हिट
इससे पहले सलमान खान ने अपने पापा सलीम खान के साथ गाना गाने का वीडियो शेयर किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था, उस वीडियो में 'ओ ओ जाने जाना' फेम कमाल खान भी नजर आ रहे थे, वीडियो में सलीम खान सुहानी रात ढल चुकी है... सॉन्ग गा रहे थे, जिसमें सलमान और कमाल दोनों उन्हें कंपनी दे रहे थे।
लोगों ने वीडियो काफी पसंद किया था
वीडियो शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा था- हमारी फैमिली के द सुल्तान, टाइगर, भारत... गाना गा रहे हैं, सलमान के फैंस ने इस वीडियो को बहुत पसंद किया था, सलमान के इस वीडियो को शेयर करने के एक घंटे के अंदर 7000 लाइक्स मिले थे बताते चलें कि यह गाना साल 1949 की मशहूर फिल्म 'दुलारी' का है, जिसे की महान गायक मोहम्मद रफी ने गाया था।












Click it and Unblock the Notifications