Video: लॉटरी जीतने पर रिपोर्टर ने लाइव शो में कहा- 'नहीं आऊंगी ऑफिस', अब हो रहा पछतावा

नई दिल्ली। खुशी कब एक झटके में गम में बदल जाए यह कोई नहीं जानता, कुछ ऐसा ही स्पेन की एक न्यूज रिपोर्टर के साथ हुआ। दरअसल वह क्रिसमस के अवसर पर एक खबर को कवर कर रही थी वहां उसके लॉटरी की एक टिकट खरीदा, लाइव रिपोर्टिंग करते हुए उसे यह पता चला कि उसने लॉटरी जीत ली है। यह सुनकर उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और इससे पहले की कैमरा बंद होता उसने ऐलान कर दिया कि कल से मैं ऑफिस नहीं जाऊंगी।

लाइव टीवी पर छोड़ी जॉब

लाइव टीवी पर छोड़ी जॉब

सोशल मीडिया पर महिला रिपोर्टर नतालिया की खुशी का वीडियो वायरल हो रहा है, देख सकते हैं किस तरह वह लॉटरी जीतने की खुशी में उछल रही है। इस दौरान उसके आस-पास भी काफी लोग खड़े हैं। वह अपने लॉटरी की खुशी में इतनी उत्साहित हो जाती है कि लाइव टीवी पर बोल देती है 'मैं अब कल से ऑफिस नहीं जाउंगी'। नटासिया को अब अपनी इस बात का पछतावा हो रहा है।

खोदा पहाड़, निकली चुहिया

खोदा पहाड़, निकली चुहिया

दरअसल, नतालिया ने उत्साह में ऑफिस जाने से तो मना कर दिया लेकिन वह यह देखना भूल गईं कि उनको कितने रुपए की लॉटरी लगी है। बता दें कि नतालिया लॉटरी में प्रथम पुरस्कार नहीं जीत सकी थीं, उन्होंने सिर्फ 5,000 यूरो की राशि हासिल की। यह रकम एक छोटी छुट्टी पर जाने के लिए पर्याप्त है लेकिन घर बैठ कर जिंदगी भर खाने के लिए नहीं। जब नतालिया को इस बात का पता चला तो वह टूट गईं और अब अपने बॉस से माफी मांग रही हैं।

वीडियो हुआ वायरल

नतालिया का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, वीडियो को अब तक 2.3 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और 13,700 लोगों ने लाइक किया है, वहीं वीडियो को 5,000 लोगों ने रीट्वीट किया है। एक यूजर ने कहा कि नतालिया के लिए उस तरीके से प्रतिक्रिया करना स्वाभाविक था क्योंकि यह सरासर खुशी का क्षण था। दूसरी तरफ लाइव टीवी पर अपने ऐलान के बाद नतालिया ट्वीट कर अपनी गलती के लिए बॉस से माफी मांगी है और उन्हें फिर से नौकरी पर रखने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+