Met Gala 2019 : प्रियंका-ईशा को सूझी मस्ती, चोली के पीछे..... गाने पर किया डांस, वायरल VIDEO

मुंबई। मेट गाला 2019 इवेंट में भले ही प्रियंका चोपड़ा के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर हजारों तरह की बातें हो रही हों लेकिन सात समंदर दूर प्रियंका अपनी मस्ती में चूर हैं, उनका एक वीडियो इस वक्त भी सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बना है, जिसमें उनके साथ भारत के ही नहीं बल्कि एशिया के रईसों में से एक उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी दिख रही हैं, दोनों मस्ती के मूड में हैं, खास बात ये है कि वीडियो में प्रियंका-ईशा फिल्म 'खलनायक' के हिट नंबर चोली के पीछे...गीत पर थिरकती नजर आ रही हैं।

Met Gala में प्रियंका-ईशा को सूझी मस्ती, चोली के पीछे..... गाने पर किया डांस, वायरल VIDEO

प्रियंका और ईशा की मस्ती वाला यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, आपको बता दें कि शादी के बाद यह पहला मौका है जब ईशा अंबानी इस तरह के इवेंट में नजर आई हैं, सोमवार रात को न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित हुए मेट गाला 2019 (Met Gala 2019) ईशा पूरी तरह से अलग लुक में दिखाई दीं, ईशा अंबानी ने गाला इवेंट में लाइट पिंक कलर का गाउन पहन हुआ था, जिसमें वो पूरी तरह से शहजादी लग रही थीं।

तो वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड सुंदरी प्रियंका चोपड़ा रेड कार्पेट पर अपने पति निक जोनस के साथ दिखाई दीं लेकिन उनका लुक बहुत ज्यादा अलग था, जिसके कारण उन्हें भारतीय दर्शकों ने ट्विटर पर ट्रोल भी किया,किसी ने तो प्रियंका के लुक को देखकर उन्हें 'भूतनी' तक कह डाला , वैसे निक-प्रियंका के लिए यह इवेंट बहुत ज्यादा खास था क्योंकि दोनों पहली बार इसी गाला इवेंट में मिले थे।

देखिए प्रियंका-ईशा की मस्ती का वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+