COVID19: नेवल डॉकयार्ड मुम्बई ने पर्सनल प्रोटेक्टिव गियर का बनाया वीडियो

नई दिल्ली। नेवल डॉकयार्ड मुम्बई द्वारा पर्सनल प्रोटेक्टिव गियर का एक छोटा वीडयो बनाया गया है। कोरोना वायरस के जोखिम को कम करने के लिए और इस वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे मेडिकल वारियर्स के समर्थन में उन्होंने यह वीडियो बनाया है। नेवल डॉकयार्ड मुम्बई ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए एक टेंपरेचर सेंसर गन भी बनाया है जिसकी कीमत बहुत कम है।

video of the Personal Protective Gear by Naval Dockyard Mumbai, in support of medical warriors fighting COVID19

एक अधिकारी ने बताया कि इन्फ्रारेड तकनीक पर आधारित इस टेंपरेचर सेंसर बनाने में केवल 1,000 रु का खर्च आया। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए पश्चिमी बेड़े में और नेवल डॉकयार्ड के अंदर वायरस का प्रसार रोकने के लिए जांच जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस टेंपरेचर गन में इन्फ्रारेड सेंसर, एलईडी डिस्प्ले और माइक्रो कंट्रोलर है जो 9 वोल्ट की बैटरी से संचालित होता है।

पूरा देश इस वक्त कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहा है और इस लड़ाई में सबसे अहम भूमिका डॉक्टरों की रही है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन है। लॉकडाउन में विमान सेवाओं के साथ-साथ ट्रेन, मेट्रो और बस सेवाएं भी स्थगित कर दी हैं। इस दौरान किसी को बाहर निकलने की अनुमति नही हैं और लोगों को घरों में ही रहने को कहा जा रहा है।

भारत में कोरोना वायरस से अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि इस वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 2 हजार के पार पहुंच चुकी है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2283 हो गई है, इसमें 157 ठीक हो चुके हैं। दुनियाभर में फैल चुके कोरोना वायरस ने अभी तक 53 हजार से अधिक लोगों की जान ले ली है और इससे 10 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+