कंगना रनौत ने ऐसा क्या किया जिसको देख बौखलाए लोगों ने कर दिया ट्रोल, देखें वीडियो
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत जो अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए सुर्खियों में बनी रहती है वो यूसर्ज ने जबदस्त निशाने पर हैं। यूजर्स जमकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

कंगना रनौत को इस वीडियो में ऐसे देख भड़के लोग
बता दें देश भर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं ऐसे में कंगना रनौत का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सर्कुलेट हो रहा है जिसमें कंगना बिना मास्क के नजर आ रही हैं। ये वीडियो वायरल होते ही यूजर्स उन्हें मास्क न पहनने के लिए जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

कंगना को ट्रोल करते हुए लोग बोले मैडम कहां हैं मास्क
मास्क के बिना कंगना रनौत को देखकर एक यूजर ने कहा आपका मास्क कहां है मैम, आप हमेशा दूसरों को ज्ञान देती रहती हैं। वहीं अन्य यूजर अपने-अपने अंदाज में कंगना रनौत को ट्रोल करते हुए पूछ रहे हैं आपने मास्क क्यों नहीं पहना। एक यूजर ने लिखा ये अकेली ऐसी ओवरस्मार्टनेस की दुकान हैं जिन्हें कभी मास्क पहने नहीं देखा। कुछ लोगों ने गुस्से में कहा कि मास्क न पहनने के लिए इनसे फाइन भरवाना चाहिए।
बॉलीवुड के ये कालाकार लड़ रहे कोरोना से जंग
गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, गोविन्दा, भूमि पेडनेकर, विकी कौशल समेत कई एक्टर और एक्ट्रेस कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इससे पहले आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली, नीतू कपूर, वरुण धवन भी कोरोना की चपेट में आ चुके है। सेलिब्रेटीज की लंबी चौड़ी फैन फालोइंग होती है इसलिए लोग उनसे उम्मीद करते हैं कि वो नियमों का पालन करेंगे और एहतियात बरतेंगे अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो लोगों का गुस्सा होना स्वाभाविक है। कंगना का इस वीडियो में मास्क न पहनना लोगों को बहुत खल रहा है यही कारण है कि लोग अपना गुस्सा कंगना रनौत पर उतार रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications