हाईकोर्ट की सुनवाई के बीच हुक्का पीते नजर आए सीनियर वकील, वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए देशभर की लगभग सभी अदालतें वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से मामलों की सुनवाई कर रही हैं। इस दौरान कई तरह के अजीबो-गरीब मामले देखने में आ रही हैं। कहीं कोई वकील सुनवाई के दौरान गुटखा चबाता नजर आ रहा है, तो कहीं कोई वकील सुनवाई के दौरान हुक्का के कस लगाता दिख रहा है। ऐसा ही कुछ नाराजा गुरुवार को राजस्थान हाईकोर्ट में एक सुनवाई के दौरान देखने को मिला।
Recommended Video

सुनवाई में राजीव धवन हुक्का पीते नजर आए
दरअसल गुरुवार को राजस्थान हाई कोर्ट की जयपुर बेंच कांग्रेस के साथ बसपा के छह विधायकों के विलय को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई कर रही थी। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से हो रही इस सुनवाई में वरिष्ठ वकील राजीव धवन, वकील कपिल सिब्बल, एक अन्य वकील और हाईकोर्ट के जज शामिल थे। सुनवाई की एक वीडियो सामने आया है जिसमें वरिष्ठ वकील राजीव धवन हुक्का पीते नजर आ रहे हैं।
वायरल हुई क्लिप
सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो क्लिप में वरिष्ठ वकील राजीव धवन, एक अन्य वकील कपिल सिब्बल के साथ जिरह करने के दौरान अपने चेहरे के सामने कागज का एक सेट पकड़े हुए दिख रहे हैं। तभी कागजों के पीछे से एक धुंए का गुबार निकलता दिखता है। इसके बाद वरिष्ठ वकील अपने पेपर्स के सेट को अलग रख देते हैं। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वर्चुअल सुनवाई के दौरान वकील की ओर से धूम्रपान की घटना को राजस्थान हाईकोर्ट जज ने देखा था या नहीं।

ऐसे कई मामले आ चुके हैं सामने
इससे पहले जुलाई में वकील मुकुल रोहतगी ने एक मामले की सुनवाई को स्थगित किए जाने की बात मानते हुए कहा था कि वह अब मौसम का मजा लेना चाहेंगे। इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बीच में ही टोकते हुए हल्के अंदाज में कहा कि मैं देखना चाहता था कि मौसम का मजा लेने के लिए आपकी (रोहतगी की) टेबल पर क्या है? इससे पहले एक अन्य वर्चुअल कोर्ट में वकील नीले रंग की चेक टाई में दिखे थे। जिस पर चीफ जस्टिस ने उनकी क्लास ले ली थी।












Click it and Unblock the Notifications