Video: आंध्र प्रदेश में अंडरपास में फंसा हवाई जहाज, प्लेन को देखने उमड़ी भीड़, पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा
Aeroplane Gets Stuck On Underpass: हाईवे पर कोच्चि से हैदराबाद ले जाया जा रहा एक प्लेन आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में कोरिसापाडु अंडरपास पर फंस गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। सड़क पर हवाई जहाज को देखकर लोग भी हैरानी में पड़ गए। प्लेन आंध्रा में अंडरपास में ऐसा फंसा कि कई किलोमीटर तक जाम लग गया।
Recommended Video

शनिवार देर शाम की घटना, बीचोबीच फंसा जहाज
दरअसल, शनिवार देर शाम कोरिसापाडु अंडरपास में सड़क के बीचोबीच एक हवाई जहाज फंस गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। प्लेन हैदराबाद के मशहूर रेस्तरां पिस्ता हाउस के मालिक का है, जिसे ट्रेलर पर रखकर कोच्चि से हैदराबाद ले जाया जा रहा था। इस दौरान आंध्र प्रदेश के बापटला में वो अंडरपास पर फंस गया।

कड़ी मशक्कत के बाद निकला हवाई जहाज
विमान के फंसे सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेलर और विमान को वहां से निकाला। गनीमत रही की विमान को कोई नुकसान नहीं हुआ। इस दौरान अंडरपास पर हुई इस घटना को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ा। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video
हैदराबाद के पिस्ता हाउस के मालिक द्वारा खरीदा गया पुराना हवाई जहाज अंडरपास पर अटक जाने के बाद पूरे इलाके में हलचल मच गई। चौंकाने वाली घटना तब हुई जब ट्रेलर पर विमान को कोच्चि से हैदराबाद ले जाया जा रहा था। अंडरपास पर फंसी फ्लाइट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग इसकी एक झलक पाने के लिए मौके पर उमड़ पड़े।

पुलिस की मदद के बाद खुला रास्ता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मशहूर फूड चेन पिस्ता हाउस चलाने वाले हैदराबाद के रहने वाले सीएच शिव शंकर ने हवाई जहाज में रेस्टोरेंट खोलने के लिए पुराना विमान खरीदा था। हालांकि, जब विमान कोच्चि से हैदराबाद के लिए सड़क मार्ग से ले जाया जा रहा था, यह कोरिसापाडु अंडरपास पर फंस गया। विमान के फंसने के बाद कुछ घंटों के लिए ट्रैफिक जाम रहा। सूचना मिलने पर मेदारमेटला पुलिस मौके पर पहुंची और विमान को अंडरपास से बाहर निकालने में मदद की।












Click it and Unblock the Notifications