'तो फिर शादी पक्की समझें', मेट्रो के अंदर कपल ने एक-दूसरे को मारे खूब तमाचे, यूजर ने लिए जमकर मजे
नई दिल्ली, 13 जुलाई: रिलेशनशिप में प्यार और तकरार आम बात है। लवर्स के बीच छोटी-छोटी बातों पर कहासुनी हो जाती है, लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों मेट्रो के अंदर एक लड़का और लड़की की लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों किसी बात पर एक दूसरे को थप्पड़ों से मार रहे हैं। आप भी देखिए मेट्रो के अंदर कपल के हाई वोल्टेज ड्रामे का वायरल वीडियो...

मेट्रो के अंदर प्रेमी जोड़े का 'बवाल'
कपल्स में नोकझोंक होती रहती है, जिससे नाराजगी और मनाने का सिलसिला चलता है, लेकिन कभी-कभी यही कहासुनी संग्राम का रूप ले लेती है। ऐसा इसलिए क्योंकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ताजा वीडियो इसका उदाहरण है। मेट्रो के अंदर लड़का और लड़की किसी बात पर बहस करते है, जिसके बाद दोनों सीधा हाथापाई पर उतारू हो जाते हैं।

जानिए किस बात पर हुई दोनों में हाथापाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वायरल वीडियो दिल्ली मेट्रो का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो के अंदर लड़का और लड़की साथ में सफर कर रहे हैं, जिसके बाद लड़की टी-शर्ट की कीमत की बात को लेकर इतना आगबूबला हो जाती है कि उसने लड़के को पब्लिक में ही एक नहीं कई थप्पड़ जड़ दिए। दोनों के झगड़े का पास ही किसी यात्री ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। और अब वो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।

मेट्रो के अंदर लड़का और लड़की जबरदस्त लड़ाई
वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़का और लड़की साथ जा रहे हैं, अचानक दोनों लड़ना शुरू कर कर देते हैं। लड़की गुस्से में पहले लड़के को घूंसा मारती है। जिसके बाद लड़का कुछ बोलता है तो लड़की वापस आती है और फिर उसके मुंह पर तमाचा जड़ देती है। फिर लड़का भी लड़की को थप्पड़ मारता है। और कहता है कि तू बाहर चल, जिसके जवाब में लड़की फिर चांटा मारते हुए कहती है कि मम्मी को बोलूंगी।

कपल फाइट के यूजर्स ने लिए जमकर मजे
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स भी मजे लेने से पीछे नहीं हटे। एक यूजर ने मजाकिया लहजे में कहा कि तो फिर शादी पक्की समझे। दूसरे यूजर ने लिखा यही सच्चा प्यार है। ऐसे ही एक और यूजर ने कमेंट किया प्यार में क्या-क्या करना और सुनना पड़ता है। फिलहाल वीडियो कोई प्रैंक है या फिर रियल वनइंडिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। आप भी देखिए कपल फाइट का वायरल वीडियो (खबर के अंत में)
आए हो मेरी ज़िंदगी में तुम ‘बवाल’ बनके….#मेट्रो_लाइफ @SudhirMisraNBT @navalkant @Live_Gyan @PANKAJPARASHAR_ @PANKAJPARASHAR_ @candidbhanot pic.twitter.com/I9hDwkCzbX
— Manish Mishra (@mmanishmishra) July 12, 2022












Click it and Unblock the Notifications