कर्नाटक: महिला डांसर पर पैसे बरसाते कांग्रेस नेताओं का वीडियो वायरल, भाजपा हुई हमलावर

Video of Karnataka Congress: हुबली के एक कांग्रेसी कार्यकर्ता शिवशंकर हम्पन्ना का एक महिला डांसर के बगल में डांस करने और उस पर पैसे फेंकने का वीडियो वायरल हुआ है। राज्य भाजपा इकाई ने शिवशंकर से माफी की मांग की है।

Karnataka Congress

Shivshankar Hampanna: कर्नाटक में एक शादी समारोह में एक महिला डांसर पर नोटों की बारिश करते कांग्रेस कार्यकर्ताओं का वीडियो सामने आया है। घटना धारवाड़ जिले की है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है जिसके बाद भाजपा हमलावर हो गई है। वीडियो को देखने के बाद भाजपा ने कहा कि यह दृश्य कांग्रेस की संस्कृति को दर्शाता है।

वीडियो में हुबली के एक कांग्रेस कार्यकर्ता शिवशंकर हम्पन्ना (Shivshankar Hampanna) को महिला के बगल में डांस करते और उस पर पैसे फेंकते हुए देखा जा सकता है। यह घटना कर्नाटक के धारवाड़ जिले में एक शादी के हिस्से के रूप में हल्दी समारोह के दौरान हुई।

भाजपा ने की माफी की मांग
वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, कर्नाटक भाजपा के महासचिव महेश तेंगिंकाई ने कहा कि यह "शर्मनाक" है। उन्होंने कहा कि उन्होंने टीवी पर वीडियो देखा। मैं इस बारे में बहुत स्पष्ट रहूंगा, एक लड़की नाचती है और उस पर पैसा फेंका जा रहा है। ये लोग पैसे का मूल्य नहीं जानते हैं। इस तरह के उदाहरण दिखाते हैं कि कांग्रेस की संस्कृति क्या है और हमने इसे कई बार देखा है। मैं बिल्कुल इसकी निंदा करता हूं और कांग्रेस को इस पर गौर करना चाहिए।

भाजपा प्रवक्ता रवि नाईक ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा
भाजपा प्रवक्ता रवि नाईक ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि वह इन लड़कियों को क्या सम्मान दे रहे हैं, यह मेरा एकमात्र सवाल है। ऐसा लगता है कि यह एक ऐसी संस्कृति है जो केवल कांग्रेस के पास है। क्योंकि शादी की जगह पर लड़कियों पर पैसे फेंकने की संस्कृति है। केवल कांग्रेस ही समझा सकती है। उन्होंने कहा कि एक राजनीतिक दल के नेता का इस तरह से व्यवहार करना चुनाव नजदीक आने के साथ बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता को तुरंत महिला से माफी मांगनी चाहिए और यह घटना महिलाओं के लिए पूरी तरह से अपमानजनक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+