VIDEO: पीएम मोदी के सपोर्ट में NRI का Flash mob वायरल
नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव 2019 सात चरणों में संपन्न होंगे। सभी राजनीतिक दल इस चुनाव में पूरी ताकत से जुटे हुए हैं। अपने-अपने तरीके से समर्थक भी नेताओं और राजनीतिक दलों का प्रचार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बड़ी संख्या में युवा 'नमो अगेन' की टी-शर्ट पहने और बीजेपी का झंडा थामे दिखाई दे रहे हैं। ये युवा पीएम मोदी के समर्थन में सड़कों पर उतरे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो मैनचेस्टर (इंग्लैंड) की सड़कों पर शूट किया गया है।

शंकर महादेवन के 'ब्रेथलेस' गाने पर थिरकते ये एनआरआई नमो अगेन की टी-शर्ट पहने और हाथों में बीजेपी के झंडे को लहरा रहे हैं। ट्विटर पर एक यूजर द्वारा ये वीडियो शेयर किया जिसके बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। एक यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'भारतीयों द्वारा एक यूरोपीय शहर में फ्लैश डांस। यह संभवत: पहला चुनाव है जहां जनता नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने के लिए कैंपेन कर रही है।'
एक शख्स पीएम मोदी के गेट-अप में दिखाई दे रहा था जबकि आसपास कई युवा थिरकते हुए दिखाई दे रहे थे। लोकसभा चुनाव में बीजेपी के कैंपेन की जिम्मेदारी पीएम मोदी के कंधों पर है। इस चुनाव में जीत दर्ज कर बीजेपी दोबारा सत्ता में आने की कोशिश में जुटी है। जबकि बीजेपी के सामने कांग्रेस, सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी, टीएमसी जैसे विपक्षी दलों की चुनौती है।
बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव 7 चरणों में संपन्न होंगे। पहले चरण के लिए 11 अप्रैल को मतदान होंगे जबकि 19 मई को लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण की वोटिंग होगी। लोकसभा चुनाव के परिणाम 23 मई को घोषित होंगे।
पढ़ें लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज












Click it and Unblock the Notifications