जब पार्क में दो सांप करने लगे डांस, वीडियो हो रहा है वायरल
नई दिल्ली। आपने अक्सर सांपों को देखा होगा, लेकिन शायद ही कभी आपने दो सांपों को एक साथ डांस करते हुए देखा होगा। दो सांपों का एक साथ डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को ट्विटर पर साझा किया गया है, जिसे बेंगलुरू में रहने वाली वसुधा वर्मा ने साझा किया है। वसुधा ने दावा किया है कि उन्होंने इस वीडियो को गोल्फ कोर्स में अपने मोबाइल फोन पर शूट किया है। 36 सेकेंड के वीडियो को अबतक बड़ी संख्या में लोगों ने देखा।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो रैट स्नेक डांस कर रहे हैं और एक दूसरे से निपटने की कोशिश कर रहे हैं। ये दोनों साप पार्क के किनारे झाड़ियों में डांस कर रहे थे। वसुधा वर्मा जोकि कॉर्पोरेट इंगेजमेंट AnitaB.org India की डायरेक्टर हैं उन्होंने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा है कि गोल्फ कोर्स के किनारे दो सांप डांस फ्लोर पर थिरक रहे हैं, एक दूसरे का आलिंगन कर रहे हैं। प्रकृति की खूबसूरती। इस ट्वीट में वसुधा वर्मा ने चार अन्य लोगों को टैग किया है। ये लोग इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारी हैं।
इस वीडियो को अबतक 6 हजार से अधिक लोगों ने देखा है और कई लोगों ने इसे शेयर किया है। इस वीडियो पर जवाब देते हुए आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि ये रैट स्नेक हैं, कोबरा स्नेक नहीं है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को नागिन डांस कह रहे हैं। जबकि एक यूजर ने लिखा कि दो सांप प्रजनन कर रहे हैं, लिहाजा हमे उनकी निजता का खयाल रखना चाहिए। बता दें कि रैट स्नेक जहरीले नहीं होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications