फनी अंदाज में नोरा फतेही ने किया Kiki डांस, वायरल वीडियो
नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर #Kikichallenge आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस चैलेंज के जरिए लोग चलती गाड़ी से कूदकर डांस कर रहे हैं, जिसके लिए दुबई पुलिस ने लोगों को वार्निंग भी दी थी लेकिन लोग कहां मानने वाले हैं। सोशल मीडिया का ये फीवर अब भारतीय सेलिब्रेटियों के ऊपर भी चढ़ गया है। इस चैलेंज को अंजाम दिया है भारतीय हॉट सेलिबेर्टी नोरा फतेही ने, जिन्होंने इस चैलेंज को बिल्कुल देसी अंदाज में फेस किया है और उन्होंने थोड़ा दिमाग लगाया है, वो गाड़ी से तो कूदीं लेकिन चलती गाड़ी से नहीं। दरअसल नोरा ने अपना डांस वीडियो सोशल प्लेटफार्म पर शेयर किया है।
देसी अंदाज में नोरा फतेही ने लगाए ठुमके
इस वीडियो में वो बिल्कुल देसी पहनावे यानी की साड़ी में हैं, उनके साथ लोकप्रिय कलाकार वरूण शर्मा भी नजर आ रहे हैं, दोनों kiki song पर परफार्म कर रहे हैं और डांस करते ऑटो से उतर जाते हैं और नाचते रहते हैं।

ऑटो चल नहीं रही थी बल्कि उसे पीछे से धक्का दिया जा रहा था...
वीडियो के एंड में पता चलता है कि ऑटो चल नहीं रही थी बल्कि उसे पीछे से धक्का दिया जा रहा था। मतलब कहने का ये कि नोरा-वरूण का ये डांस मस्त भी है और सेफ भी और इसी वजह से नोरा का ये डांस वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है।
कब हुई इसकी शुरुआत?
दरअसल मशहूर रैपर ड्रेक ने 'In My Feelings' नाम का एक गाना रिलीज किया था, जिसमें हीरो से , जिसका नाम किकी है, से पूछा गया था कि क्या तुम मुझसे प्यार करते हो, क्या तुम रास्ते में हो, बस इसी के बाद किकी शब्द लोगों की जुबान पर चढ़ गया लेकिन बात यहां तक रहती तो सही थी लेकिन अब इस बात ने विकराल रूप धारण कर लिया है, लोग किकी को भूल गए और किकी डांस करने लगे, वो भी चलती गाड़ी से उतरकर या चलती गाड़ी के साथ, जो कि खतरनाक साबित हो रहा है।
कई लोग हादसे का शिकार
चलती गाड़ी से उतरने के चक्कर में कई लोग हादसे का शिकार हो गए और कई लोगों को चोट लगी, इस खतरनाक ट्रेंड को रोकने के लिए अबु धाबी और अमेरिका के कुछ राज्यों में इस चैलेंज पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications