Viral Video: मिस वर्ल्ड बनने से पहले ऐसी दिखती थीं मानुषी छिल्‍लर, देखकर नहीं होगा यकीन

मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतने के बाद चारों तरफ मानुषी छिल्लर की ही बातें हो रही हैं। मेडिकल की पढ़ाई कर रहीं मानुषी ने मिस वर्ल्ड के लिए दूसरे साल में ही कॉलेज ड्रॉप कर दिया था। अब उनके कॉलेज के दिनों का एक वीडियो वायरल हो गया है जो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

नई दिल्ली। मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतने के बाद चारों तरफ मानुषी छिल्लर की ही बातें हो रही हैं। मानुषी ने 17 साल बाद देश को मिस वर्ल्ड जिता कर सभी का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। मेडिकल की पढ़ाई कर रहीं मानुषी ने मिस वर्ल्ड के लिए दूसरे साल में ही कॉलेज ड्रॉप कर दिया था। अब उनके कॉलेज के दिनों का एक वीडियो वायरल हो गया है जो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

Miss World Manushi Chillar

मानुषी का ये वीडियो उनके कॉलेज के दिनों का है। इसमें मानुषी डॉक्टर का कोट पहने नजर आ रही हैं और बच्चों को एंट्रेंस के बारे में बता रही हैं। मानुषी बता रही हैं कि वो 12 घंटे पढ़ने वाले बच्चों में से नहीं हैं। उन्होंने फिजिक्स सबजेक्ट के बारे में भी बच्चों को बताया। मानुषी ने कहा कि बच्चों को स्मार्ट वर्क करने की जरूरत है, न की हार्ड वर्क।

मानुषी छिल्लर का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। उनका ट्रांसफॉरमेशन देख कर हर कोई हैरान है। हाल ही में उनकी एक कॉन्ट्रोवर्सी भी सामने आई है। मानुषी के जिस जवाब ने उन्हें मिस वर्ल्ड का ताज दिलाया अब उसी पर उंगलियां खड़ी होने लग गई हैं। मानुषी से सवाल पूछा गया था कि किस पेशे में सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए जिसपर उनका जवाब था कि मां को सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए। मानुषी का ये जवाब कॉपी किया हुआ बताया जा रहा है जो उन्होंने श्रीलंकन सुंदरी से चुराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+