बदकिस्मत सुंदरी! खिताब जीतने के कुछ सेकेंड बाद ही Miss अफ्रीका के बालों में लगी आग, देखें VIDEO
नई दिल्ली। मिस कॉन्गो डॉर्कस कैसिंड मिस अफ्रीका 2018 चुनी गई हैं। उनके सिर ताज सजने ही वाला था लेकिन इससे पहले हुए एक हादसे ने खुशी के पलों को एक खौफनाक मंजर में बदल दिया। अफ्रीकन सुंदरी का ताज पहनाने से पहले डॉर्कस के बालों में आग लग गई। ये हादसा आतिशबाजी के चलते हुआ, जो डॉर्कस के चुने जाने के बाद की जा रही थीं।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद कॉन्गो डॉर्कस ने कहा, 'मैं ठीक हूं। मेरे बाल ठीक हैं। मैं अच्छा महसूस कर रही हूं।' आपको बता दें, मिस कॉन्गो डॉर्कस के साथ मिस अफ्रीका 2018 में नाइजीरिया और जांबिया की प्रतियोगी भी शामिल थे। जिन्हें हराकर डॉर्कस ने ये खिताब हासिल किया है।












Click it and Unblock the Notifications