Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video:लड़की ने कविता के जरिए बताया कैसे सौतेले पिता ने किया था यौनशोषण

नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर #MeToo कैंपेन चल रहा है। इस कैपेंन के जरिए महिलाएं अपने साथ हुई यौनशोषण की घटनाओं को शेयर कर रही हैं। इंटरनेट पर बड़ी-बड़ी सेलेब्रिटी से लेकर आम लड़कियां भी इस कैंपेन का हिस्सा बन रही है। इन दिनों इस कैंपेन से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है। दिल्ली की इस लड़की ने कविता के जरिए अपने साथ हुई यौनशोषण के दर्द को बयां किया है। लड़की ने यौनशोषण से जुड़े अपने अनुभव को कविता का रूप देकर उस दर्द को बयां किया है।

 Video: MeToo This woman's poem about sexual abuse by a family member is giving people goosebumps

ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिल्ली की रहने वाली आफरीन खान ने अपने साथ हुए यौनशोषण के दर्द को बयां किया है। आफरीन के साथ उसके सौतेले अब्बा ने गंदी हरकत की। आफरीन इसी दर्द को अपने अब्बा से बयां कर रही है। उसने अपनी कविता को 'क्या याद है आपको?' नाम दिया है। वो अपने अब्बा से पूछती है कि क्या उन्हें अपनी बेटी का दर्द पता चला। वो अपने अब्बा से बताती है कि कैसे उनके और अम्मी की तलाक के बाद अम्मी ने दूसरी शादी की। कैसे उसके सौतेले पिता ने उसके साथ गंदी हरकत की?

वो पूछती है अपने अब्बा से क्या उन्हें अपनी बेटी की चीखें सुनाई नहीं दी? क्या उन्हें अपनी बेटी की पीड़ा महसूस नहीं हुई? इस वीडियो को यूट्यूब पर 'Tape A Tale' की यूजर ने अपलोड किया है। जिसे अबतक 3 लाख 62 से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को देखकर और लड़की के दर्द को सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+