VIDEO: सीएम के घर के बाहर धरने पर बैठे सिसोदिया, बोले- केजरीवाल को किया गया हाउस अरेस्ट
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि किसानों के 'भारत बंद' में शामिल होने से रोकने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को केंद्र के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया हुआ है। लेकिन AAP के इन आरोपों को दिल्ली पुलिस ने नकार दिया है। वहीं दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि दिल्ली पुलिस उन्हें सीएम से मिलने नहीं दे रही है।
Recommended Video
मनीष सिसोदिया ने कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हाउस अरेस्ट करके रखा गया है। लोग मिलने जाना चाह रहे हैं तो पुलिस आईडी दिखाने के लिए कह रही है। क्या मुख्यमंत्री कैदी हैं जिनसे मिलवाने के लिए पुलिस 2-3 लोगों को लेकर जाएगी? सिसोदिया ने दिल्ली पुलिस पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "मुख्यमंत्री ने इनको किसानों के लिए जेल बनाने से रोका तो आज इन्होंने मुख्यमंत्री के घर को जेल बना रखा है। पुलिस तय करेगी कि मुख्यमंत्री किससे मिलेंगे और किससे नहीं?"
सिसोदिया ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि गृह मंत्री अमित शाह के कहने पर पुलिस ऐसा कर रही है। उन्होंने कहा कि CM ऑफ़िस कह रहा है लोगों को आने दो लेकिन पुलिस अंदर नहीं जाने दे रही है। CM से मिलना है या नहीं यह पुलिस तय कर रही है CM नहीं? फिर भी बीजेपी और उसकी पुलिस बेशर्मी से कह रही है कि CM को नज़रबंद नहीं किया हुआ। नज़रबंदी/हाउस अरेस्ट और क्या होता है?
दरअसल, आंदोलित किसानों के लिए कुछ दिन पहले दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल सरकार से नौ स्टेडियम को अस्थाई तौर पर जेल बनाने की इजाजत मांगी थी, जिसे केजरीवाल सरकार ने नामंजूर कर दिया था। आपको बता दें कि किसानों के भारत बंद को केजरीवाल ने सपोर्ट किया है और वो अपनी पूरी कैबिनेट के साथ किसानों से मिलने के लिए सिंधू बॉर्डर गए थे।
भारत में Corona वैक्सीनेशन पर आई बड़ी जानकारी, एक शख्स को लगाने में लगेगा कम से कम आधा घंटा