इंटरव्यू में पीएम मोदी ने खोला राज, ममता दीदी के बारे में बताई ये हैरतअंगेज बात
Recommended Video
नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के सुपर स्टार अक्षय कुमार ने नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू लिया है, जिसका प्रसारण बुधवार सुबह 9 बजे टीवी चैनलों पर ANI के सहयोग हुआ, यह पहला मौका है जब पीएम मोदी का इंटरव्यू किसी पत्रकार ने नहीं बल्कि फिल्म अभिनेता ने लिया है। इस इंटरव्यू में पीएम मोदी ने अपनी जिंदगी के बहुत सारे पहलुओं के बारे में खुलकर चर्चा की है और इसी दौरान उन्होंने अपने विपक्षी दलों के लिए भी एक हैरान कर देने वाली बात कही, जिसे सुनकर शायद लोगों को यकीन करना काफी मुश्किल होगा।

इंटरव्यू में पीएम मोदी ने खोला राज
एक सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने अपने और विपक्षी दलों के रिश्ते के बारे में बताया, मोदी ने कहा कि भले ही हम सियासी पटल पर एक-दूसरे के विरोधी हों और बयान दें लेकिन साल में एक-दो बार हम सभी मिलकर एक साथ खाना भी खाते हैं, विपक्ष के लोगों के लिए मेरे मन में कोई कड़वाहट नहीं है लेकिन ना मैं ऐसा सोचता हूं कि अगले के मन में भी होगी, हालांकि ये मेरी व्यक्तिगत राय है।
'ममता दीदी मुझे कुर्ते भेजती हैं और मिठाई भी'
पीएम मोदी ने सबसे हैरत अंगेज बात पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के बारे में कहीं, उन्होंने कहा कि आपको हैरानी होगी और शायद इस बात से मुझे चुनाव में नुकसान भी हो लेकिन यह सच है इसलिए बताना चाहता हूं, दरअसल ममता दीदी साल में आज भी मेरे लिए एक-दो कुर्ते भेजती हैं, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी साल में 3-4 बार खास तौर पर ढाका से मिठाई भेजती हैं, जब ममता दीदी को यह पता चला तो वो भी साल में एक-दो बार मिठाई मुझे जरूर भेज देती हैं।
पीएम ये बात कहकर खुद भी मुस्कुरा दिए...
पीएम ये बात कहकर खुद भी मुस्कुरा दिए, आपको बता दें कि इस वक्त चुनावी माहौल में ममता बनर्जी लगातार पीएम मोदी पर जवाबी वार कर रही हैं तो वहीं बीजेपी की ओर से उन्हें भी तगड़े जवाब दिए जा रहे हैं, ऐसे में पीएम मोदी का ममता बनर्जी के बारे में यह सब बताना वाकई में हैरत अंगेज है।

कभी मेरे मन में प्रधानमंत्री बनने का विचार नहीं आया: पीएम मोदी
इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मेरे लिए कभी कोई कहेगा की मुझे गुस्सा आता है ये एक बड़ी अचरज की बात होगी,नाराजगी और गुस्सा ये सब जीवन का हिस्सा है, मैं सख्त हूं, अनुशासित हूं लेकिन कभी किसी को नीचा दिखाने का काम नहीं करता, कभी मेरे मन में प्रधानमंत्री बनने का विचार नहीं आया और सामान्य लोगों के मन में ये विचार आता भी नहीं हैं, और मेरा जो फैमिली बैकग्राउंड हैं उसमें मुझे कोई छोटी नौकरी मिल जाती तो मेरी मां उसी में पूरे गांव को गुड़ खिला देती।
यहां पढ़ें: लोकसभा चुनाव का विशेष कवरेज












Click it and Unblock the Notifications