ट्रैफिक पुलिस वाले के साथ स्पोर्ट्स ब्रा में मलाइका अरोड़ा की फोटो वायरल, ट्रोलर्स ने कहा बुरा भला,देखें VIDEO
मुंबई। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। अब उनका लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वो बेहद फिट और ग्लैमरस नजर आ रही हैं, लेकिन उनके कपड़ों की वजह से लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। वहीं ट्रैफिक पुलिसवाले की तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। दरअसल मलाइका अरोड़ा जब अपनी सोसाइटी के गेट से बाहर निकलीं तो मीडिया के कैमरों ने उन्हें घेर लिया। इसी दौरान एक ट्रैफिक पुलिसमैन भी वहां मौजूद था। उसने मलाइका संग फोटो भी खिंचवाई। फोटो क्लिक करवाने के बाद मलाइका अपनी कार में बैठकर निकल गईं।
Recommended Video

स्पोर्ट्स ब्रा में थीं मलाइका, इसलिए हुईं ट्रोल
विरल भयानी के अकाउंट द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में एक्ट्रेस को अपनी योगा क्लास से बाहर निकलते देखा गया। मलाइका को हाथ में पानी की बोतल के साथ ब्लैक शॉर्ट्स और मैचिंग स्पोर्ट्स ब्रा में नजर आईं। जैसे ही वो बिल्डिंग के बाहर खड़े फोटोग्राफरों ने उन्हें बताया कि एक ट्रैफिक पुलिस अधिकारी उनके साथ एक तस्वीर लेना चाहते हैं। मलाइका ने उनकी रिक्वेस्ट मानी और फोटो खिंचवाया। एक्ट्रेस ने एक सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए तसवीर खिंचवाई और अपनी कार में बैठ गईं। तस्वीरें सामने आते ही मलाइका अरोड़ा को लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया।

ट्रैफिक पुलिसकर्मी असली हीरो
वहीं ट्रोलर्स ट्रैफिक पुलिसकर्मी असली हीरो बताने लगे। यूजर्स ने मलाइका के कपड़ों को लेकर एक बार फिर से उन पर निशाना साधा। एक यूजर ने मलाइका को ट्रोल करते हुए लिखा कि 'इसे कोई कपड़ा, स्कार्फ या फिर कोई कपड़ा दे।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'नंगा घूमती हो पैसों के लिए।' वहीं एक यूजर कमेंट करते हुए लिखा कि 'ऐसे कौन जिम जाता है भई'। हालांकि कई यूजर्स ने मलाइका के फिटनेस की भी तारीफ की।
अर्जुन कपूर संग रिलेशन में हैं मलाइका अरोड़ा
आपको याद दिला दें कि साल 2019 में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपने रिलेशनशिप का ऐलान किया था। अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप से पहले मलाइका अरोड़ा की शादी अरबाज खान के साथ हुई थी। मलाइका और अरबाज का तलाक फैन्स के लिए एक झटका था।












Click it and Unblock the Notifications