VIDEO 'छोटे लालू' ने तेजस्वी यादव के सामने की उनके पिता की मिमिक्री, नहीं रोक पाए हंसी
VIDEO: तेजस्वी यादव के सामने की लालू यादव की मिमिक्री,
Recommended Video
नई दिल्ली। बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की जबरदस्त मिमिक्री कर रातोंरात इंटरनेट पर मशहूर हुए कृष्णा यादव ने तेजस्वी यादव से मुलाकात की है। कृष्णा यादव नाम के छात्र ने तेजस्वी के सामने भी उनके पिता की जबरदस्त मिमिक्री की है। राष्ट्रीय जनता दल के ट्विटर हैंडल से ये वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें कृष्णा तेजस्वी के साथ बैठे नजर आ रहे हैं।

राजद ने लिखा, छोटा लालू
कृष्णा का जो वीडियो राजद के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। उसमें उनको छोटा लालू लिखा गया है। यहां वो तेजस्वी के साथ बैठे हुए लालू यादव की मिमिक्री कर रहे हैं। लालू यादल के अंदाज में कृष्णा नीतीश कुमार और भाजपा को घेर रहे हैं। इस पर तेजस्वी भी हंसते नजर आ रहे हैं।
पटना बाढ़ के दौरान वायरल हुआ वीडियो
कृष्णा का वीडियो चार दिन पहले पटना से वायरल हुआ था। जिसमें वो शहर में भरे पानी के लिए नीतीश पर हमला बोल रहे हैं। वो लालू अंदाज में तंज करते हुए कहा देखिए स्मार्ट सिटी कैसी है। जनता त्राहिमाम कर रही है। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। नीतीश कुमार बड़ी-बड़ी बातें करते हैं लेकिन वो कुछ नहीं किए। उन्होंने लोगों के लिए काम नहीं किया।

मिमिक्री के लिए फेमस
कृष्ण यादव अपने हालिया वीडियो को लेकर खूब मशहूर हो गए हैं। वो लालू यादव की मिमिक्री करने के लिए अपने दोस्तों के बीच पहले से ही काफी फेमस हैं। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि अगर वो दिख ना रहे हों तो आवाज सुनकर पहचानना मुश्किल है कि ये लालू यादव नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications