VIDEO: चलती ट्रेन के आगे लेटकर किया खौफनाक स्टंट, देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे

नई दिल्ली। सोशल मीडिया में अकसर ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिसे देखकर कोई भी चौंक जाए। ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस चौंकाने वाले वीडियो में एक शख्स रेल की पटरियों पर लेटा हुआ नजर आ रहा है। इस शख्स के सामने से ट्रेन आ रही है बावजूद इसके इस युवक को कोई फर्क नहीं पड़ता है। रोंगटे खड़े कर देने वाले इस स्टंट को देखकर कोई भी कांप जाए। हालांकि जो शख्स ये स्टंट कर रहा है उसके चेहरे पर कोई शिकन नजर नहीं आती है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया है। उन्होंने इस स्टंट को बेवकूफी भरा कदम बताया है। देखिए आखिर क्या है पूरा मामला...

सोशल मीडिया में वायरल

सोशल मीडिया में वायरल

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है ये वीडियो एक कश्मीरी युवक का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में जो कुछ भी नजर आ रहा है उसे देखें तो साफ पता चलता है कि एक कश्मीरी शख्स रेलवे ट्रैक पर पेट की तरफ से लेटा हुआ है। उसका चेहरा नीचे की ओर है। उसके ठीक सामने से तेज रफ्तार ट्रेन आ रही है। फिर क्या हुआ जब ट्रेन इस शख्स के ऊपर से गुजर जाती है तो...

पटरियों पर लेटे हुए शख्स के ऊपर से गुजरी ट्रेन

पटरियों पर लेटे हुए शख्स के ऊपर से गुजरी ट्रेन

वायरल वीडियो में साफ नजर आता है कि पटरियों पर पेट के बगल लेटे हुए शख्स के ऊपर से तेज रफ्तार ट्रेन गुजर जाती है, लेकिन इस शख्स को एक खरोंच तक नहीं आती है। हालांकि ये स्टंट जानलेवा हो सकता है बावजूद इसके ये शख्स इस स्टंट को करता है। ट्रेन के गुजरने के बाद ये शख्स तेज आवाज में चिल्लाकर अपने स्टंट की खुशी का इजहार करता है। वीडियो को देखकर पता चलता है कि युवक के दोस्त इस वीडियो को रिकॉर्ड कर रहे होते हैं।

उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया वीडियो, बताया-बेवकूफी भरा कदम

उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया वीडियो, बताया-बेवकूफी भरा कदम

फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर कई यूजर्स इस शख्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसा स्टंट जानलेवा हो सकता है। दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस वीडियो को ट्वीट करके इसे 'बेवकूफी' भरा काम बताया है। उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट में कहा कि इस तरह के एडवेंचर की तलाश में काफी कुछ गलत है। मुझे इस शख्स शख्स के बेवकूफी भरे कदम पर यकीन नहीं हो रहा है।

देखिए, स्टंट का पूरा वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+