VIDEO: विवादित बयान पर राहुल गांधी ने जताई नाराजगी, कमलनाथ बोले- वो उनकी राय है, मैं माफी नहीं मांगूंगा

भोपाल। मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान ने राजनीतिक बखेड़ा खड़ा कर दिया है। कमलनाथ ने एक रैली में बीजेपी नेता इमरती देवी को आइटम कहा था। उनके इस बयान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी नाराजगी जताई है। राहुल गांधी ने कहा है कि कोई भी महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार नहीं कर सकता है। राहुल गांधी ने कहा कि मुझे व्यक्तिगत रूप से भाषा पसंद नहीं है। मैं इसकी सराहना नहीं करता हूं। जिस तरह से हम महिलाओं के साथ व्यवहार करते हैं, उसे सुधारने की जरूरत है। हमारी महिलाएं हमारी शान हैं।

Recommended Video

    Kamalnath के 'आइटम' वाले बयान Rahul Gandhi ने जताई नारादगी,कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    VIDEO: आइटम वाले बयान पर राहुल गांधी की आपत्ति के बाद बोले कमलनाथ- यह उनका अपना चिचार

    इस बयान पर राहुल गांधी के आपत्ति के बाद अब कमलनाथ की प्रतिक्रिया आई है। मीडिया से बात करते हुए कमलनाथ ने कहा कि यह राहुल गांधी का विचार है। मैंने तो पहले ही साफ कर दिया है कि मैंने वह बात किस संदर्भ में कही थी। जब मैंने इरादतन किसी का अपमान नहीं किया तो मुझे माफी क्यों मांगनी चाहिए?

    जानिए पूरा मामला

    मध्य प्रदेश में उपचुनाव हो रहे हैं और कमलनाथ डबरा में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान वह अपनी मर्यादा भूल गए और बीजेपी उम्मीदवार इमरती देवी को आइटम कह दिया, वहीं कांग्रेस नेता अजय सिंह ने जलेबी बोल दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+