रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने परिवार संग बनाया अचार, वीडियो वायरल
नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण इस वक्त सोशल मीडिया पर सबसे चर्चित हस्तियों में से एक हैं। लोग उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल करना चाह रहे हैं और इसी कारण उनसे जुड़ी बहुत सारी बातें, तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
इसी क्रम में निर्मला सीतारमण का एक वीडियो इस वक्त सुर्खियों में आया है जिसमें वो परिवार की एक बुजुर्ग महिला के साथ आचार बना रही हैं। बता दें कि यह वीडियो साल 2013 का है। यह वीडियो उनके पति पराकला प्रभाकर की ओर से पोस्ट किया गया है और इस वक्त सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट्स पर काफी शेयर किया जा रहा है।
लोगों ने सीतारमण की तारीफ की
लोगों ने सीतारमण के इस वीडियो पर काफी सकारात्मक कमेंट दिए हैं, लोगों ने सीतारमण की तारीफ करते हुए उनके सादगी और काम की तारीफ की है। यू-ट्यूब पर 16 मई 2013 को पोस्ट किए गए इस वीडियो को लेकर पराकला प्रभाकर की ओर से लिखा गया था कि अक्का और निर्मला ईशावास्यम में अवाकाया बना रही हैं।
कई और वीडियो भी पोस्ट किए गए हैं
पराकला प्रभाकर की ओर से यू-ट्यूब पर कई और वीडियो भी पोस्ट किए गए हैं, जिसमें निर्मला सीतारमण भी कई वीडियो में दिखाई दे रही हैं। इन वीडियो में दिवाली सेलिब्रेशन आदि भी शामिल है।
पहली तमिल महिला बनीं रक्षामंत्री
आपको बता दें कि निर्मला सीतारमण देश की पहली महिला हैं जो फुल टाइम रक्षा मंत्री बनी हैं। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी अतिरिक्त प्रभार के साथ इस पद को संभाल चुकी हैं। इसके साथ ही वो देश की पहली तमिल महिला हैं, जिन्होंने रक्षामंत्री की कुर्सी संभाली है।

एमए और एमफिल
निर्मला सीतारमण तमिलनाडु की रहने वाली हैं। उन्होंने तिरुचिरापल्ली के सेठलाक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज से बैचलर्स किया है। इसके बाद उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से एमए और एमफिल किया।

राजनीतिक करियर की शुरुआत साल 2006 में
निर्मला सीतारमण के राजनीतिक करियर की शुरुआत साल 2006 में हुई जब उन्होंने अपने परिवार की सोच के विरुद्ध भाजपा ज्वाइन की। सीतारमण के सास-ससुर कांग्रेस से विधायक रह चुके हैं। इसके बावजूद उन्होंने भाजपा ज्वाइन की और तम-मन-धन से पार्टी के लिए काम किया। जिसका नतीजा ये हुआ कि आज वो देश की रक्षामंत्री बन गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications