Video:शॉपिंग करते हुए हार्ट अटैक से लगभग हो गई थी शख्स की मौत, डॉक्टर बना भगवान, CPR से किया पुर्नजीवित
Video वायरल हो रहा है जिसमें बेंगलुरू के एक स्टोरी में शॉपिंग करते समय एक व्यक्ति गिर गया तभी वहां मौजूद डॉक्टर ने उसकी जान बचाने के लिए सीपीआर किया और 10 मिनट तक लगातर उसके सीने को प्रेशर से दबाकर सीपीआर देता है और उ

डॉक्टर धरती के भगवान हैं, जो समय पर सही इलाज कर कई बार मौत के मुंह से मरीजों की जान बचाकर उन्हें नया जीवन देते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसा ही वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और जिसमें एक डॉक्टर ने भगवान बनकर मरीज की जान बचाकर उसे नया जीवनदान दिया है। वे वीडियो बेंगलुरु में खरीदारी करते समय गिरे व्यक्ति की जान बचाने हुए डॉक्टर का वीडियो है। चंद मिनटों तक सांसे थमा देने वाले इस वीडियो को देखकर लोग जमकर डॉक्टर की तारीफ कर रहे हैं।

हार्ट अटैक पड़ने के कारण जमीन पर गिर जाता है
घटना का ये वीडियो बेंगलुरू में आईकेईए स्टोर का है जहां अपनी दो बेटियों और पत्नी के साथ आया शख्स अचानक हार्ट अटैक पड़ने के कारण जमीन पर गिर जाता है और उसकी लगभग मौत सी हुई नजर आ रही है। तभी वहां शॉपिंग करने अपने बेटे के साथ आए डॉक्टर ने उसकी जान बचाई। ये वीडियो बेटे ने टृीट किया है जो वायरल हो रहा है।

जोर जोर से प्रेशर देकर पंप करते हुए डॉक्टर ने दिया सीपीआर
वीडियो में एक शख्स जमीन पर बेहोश पड़ा हुआ दिख रहा है। उसकी बेटी अपने पिता का सिर अपनी गोद में रखकर उन्हें बुलाती नजर आती है तभी नीले रंग की कमीज पहने डॉक्टर हरकत में आता है और उसके सीने पर अपनी दोनों हथेलियों से जोर जोर से प्रेशर देकर पंप करते हुए सीपीआर देने लगता है।

बेटियां रो रही थी और पत्नी बार-बार पूछ रही थी पानी दूं...
वहां लोगों में उस डॉक्टर का बेटा भी होता है जो अपने पिता से पूछता है कि मैं क्या सीपीआर करूं लेकिन वो मना कर देता है और लगातार 10 मिनट तक जमीन पर पड़े शख्स की बकार्डियोपल्मोनरी पुनर्वसन या सीपीआर करता है। मरीज की दो बेटियां पिता की हालत देखकर परेशान होकर रोते भी नजर आ रही हैं वहीं उनकी पत्नी बार-बार अंजुली में बॉटल से पानी निकाल कर कन्नड़ भाषा में बोलती हैं कि पानी चाहिए क्या ?

10 मिनट तक लगातार सीपीआर देकर शख्स को किया जिंदा
हालांकि शख्स को पुर्नजीवित करने के लिए दोबारा सांस लाने के लिए छाती पर दबाव देते हुए डॉक्टर पानी की छीटें मरीज पर डालने से मना कर देता है। 10 मिनट तक डॉक्टर ने बकार्डियोपल्मोनरी पुनर्वसन या सीपीआर के साथ समय पर उसे पुनर्जीवित करने में कामयाब हो जाता है। घटना का एक वीडियो बेटे ने ट्विटर पर पोस्ट किया है और चर्चा में है। पोस्ट के अनुसार डॉक्टर की सीपीआर प्रक्रिया 10 मिनट तक चलती रही जिसके बाद जमीन पर पड़ा शख्स होश में आ गया और खांसता नजर आया। आइकिया के दो कर्मचारी भी शख्स की मदद करते देखे गए।

डॉक्टर के बेटे ने वीडियो शेयर कर लिखा- "मेरे डैड ने एक जान बचाई
रोहित दक द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो का कैप्शन है, "मेरे डैड ने एक जान बचाई। हम आईकेईए बैंगलोर में हैं, जहां किसी को अटैक आया था और उसकी नब्ज नहीं थी। डैड ने उस पर 10 मिनट से ज्यादा काम किया और उसे होश में लाया। ... भाग्यशाली लड़का हूं कि एक ट्रेंडआर्थोपेडिक सर्जन हमारी अगली लेन में खरीदारी कर रहा था।" उन्होंने आगे लिखा "डॉक्टर एक आशीर्वाद हैं। सम्मान !!!"

किसी की जान बचाने से ज्यादा संतोषजनक कुछ नहीं है
शेयर किए जाने के बाद से वीडियो को दो लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और नौ हजार लाइक्स मिल चुके हैं। कई लोगों ने मरीज के प्रति उनके प्रयासों और समर्पण के लिए डॉक्टर की प्रशंसा की। एक अन्य यूजर ने लिखा "कितना अहसास है कि वह किसी को लगभग मृत व्यक्ति से वापस लाएंगे। कोई आश्चर्य नहीं कि इसे नोबल प्रोफेशन कहा जाता है।" एक व्यक्ति ने कहा, "उन्हें मेरा धन्यवाद कहना। किसी की जान बचाने से ज्यादा संतोषजनक कुछ नहीं है।" दूसरे ने कहा, "डॉक्टर आपातकालीन स्थितियों में भगवान के विशेष दूत हैं। वे लोगों को मौत के जबड़े से निकाल सकते हैं और उन्हें जीवन का एक नया पट्टा दे सकते हैं। आपको आज और हमेशा के लिए एक गौरवशाली पुत्र होना चाहिए।" एक तीसरे यूजर ने लिखा, "वास्तव में सर। आपने उनके परिवार के सदस्यों के हजारों आंसू रोक दिए।"एक अन्य ने लिखा, "भाग्यशाली व्यक्ति, महत्वपूर्ण समय के भीतर समय पर चिकित्सा के कारण बच गया।"
My dad saved a life. We happen to be at IKEA Bangalore where someone had an attack and had no pulse. Dad worked on him for more than 10 mins and revived him. Lucky guy that a trained orthopedic surgeon was shopping in the next lane. Doctors are a blessing. Respect !!! pic.twitter.com/QXpXTMBOya
— Rohit Dak (@rohitdak) December 29, 2022












Click it and Unblock the Notifications