Video: RSS के कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग, हवा में दागी गोली
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्यक्रम विवादों में आ गया है। दरअसल यहां आरएसएस के कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग का वीडियो सामने आया है, जिसके बाद इस पूरे कार्यक्रम पर सवाल खड़ा हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्वयंसेवक हवा में रायफल चला रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद संघ के इस कार्यक्रम के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी है। जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई है।

संघ के कार्यक्रम का वीडियो सामने आने के बाद सीतापुर नॉर्थ के एएसपी मधुवन सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया जा रहा है, जिसके जरिए हमे इस बात की जानकारी मिली है कि आरएसएस के कार्यक्रम में फायरिंग की गई है। हम आरोपियों की पहचान कर रहे हैं, जिनकी पहचान होने के बाद उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि आज दशहरे के मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मोदी सरकार और सेना की तारीफ करते हुए कानून तोड़ने वालों और धर्म के नाम पर लोगों को भड़काने वालों की जमकर खिंचाई की।
भागवत ने कहा कि लिंचिंग जैसे शब्द भारतीय संस्कृति में नहीं रहे हैं. मॉब लिंचिंग के नाम पर भारत को दुनिया में बदनाम किया जा रहा है, संघ के कार्यकर्ता हमेशा हिंसा की घटनाओं को रोकने का काम करते है, मॉब लिंचिंग के नाम पर देश में साजिश रची जा रही है, हिंसक घटनाओं में दोषी जो भी हो उसे कानून के मुताबिक सजा मिलनी चाहिए.अब अपना समाज है, अपना देश एक है। आज संघ की स्थापना के 94 वर्ष पूरे हो गए।












Click it and Unblock the Notifications