जब 30 साल के रणवीर सिंह को 78 साल के फारूक अब्दुल्ला ने दी डांस में टक्कर, वीडियो

नई दिल्ली। नेशनल कॉफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला कई मौकों पर काफी बिंदास नजर आते हैं, सियासत का बड़ा नाम लेकिन संगीत का शौक रखने वाले 78 साल के फारूक अब्दुल्ला का जो रूप एनडीटीवी इंडियन ऑफ द ईयर समारोह में दिखायी दिया उसे देखकर अच्छे-अच्छों ने दांतो तले उंगली दबा ली।

हुआ यूं इस समारोह में जब नेशनल कॉफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला के हाथों अभिनेता रणवीर सिंह को स्टेज पर इंटरटेनर ऑफ द ईयर अवॉर्ड पुरस्कार से नवाजा गया तो उस समय स्टेज पर रणवीर सिंह की सुपर हिट फिल्म बाजीराव मस्तानी का हिट सांग.. ढोल ताल खड़क-खड़क.. बजने लगा जिस पर रणवीर सिंह थिरकने लगे और उन्होंने अब्दुल्ला जी को इशारा किया डांस करने का जिस पर फारूख ने ऐसा डांस किया जिसे देखकर 30 साल के रणवीर सिंह भी हैरान रह गये।

फारूख ने अपने डांस से रणवीर सिंह को पूरी तरह से निशब्द कर दिया, जिसके बाद रणवीर सिंह ने कहा कि मुझे लगता है कि यदि आप अभिनय करने लगें तो मिस्टर बच्चन भी परेशानी में पड़ सकते हैं। जिस पर हंसते हुए फारूख ने कहा कि मैं भी एक्टर बनता अगर मौका मिलता लेकिन अब इस करियर के अगले जन्म का इंतजार करना पड़ेगा।

आप भी देखिये ये जबरदस्त वीडियो..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+