VIDEO: एलन मस्क की बेंगलुरू में अगरबत्ती और मंत्रों के जाप के साथ हुई विधिवत पूजा, जानें वजह
एलन मस्क की पूजा कर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ पुरुष एलन मस्क की विधिवत पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं?

ब्लूमर्ग की रिपोर्ट के अनुसार एलन मस्क एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके हैं। ट्ठीटर को खरीदने के बाद एलन मस्क लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दिसंबर 2022 में अर्नॉल्ड के सीईओ लुईस विटन ए जो एलन को पछाड़ कर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए थे लेकिन महज दो महीने के अंदर एलन मस्क ने लुईस से दोबारा अपनी जगह हासिल कर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन चुके हैं। ऐसे ही नहीं एलन मस्क के दुनिया भर में प्रशंसक हैं ,अब एलन मस्क की पूजा करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ पुरुष एलन मस्क की विधिवत पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं?

बेंगलुरू में एलन मस्क की पूजा का आयोजन किया गया
ट्विटर के सीईओ एलन मस्क की दुनिया भर में प्रशंसक हैं। भारत में भी एलन मस्क की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। एलन मस्क के आईटी सिटी बेंगलुरू में भी बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं। उन्हीं प्रशंसकों में से एक पुरुषों के समूह ने एलन मस्क के लिए पूजा का आयोजन किया।
रहा है।

अगरबत्ती घुमाते हुए मंत्रों का किया जाप
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स एलन मस्क की फोटो के आगे अगरबत्ती घुमाते हुए मंत्रों का जाप करता हुआ नजर आ रहा है। इसके साथ ही एलन मस्काए नम: कहता हुई सुनाई दे रहा है।

जानें क्यों किया गया ये आयोजन
एलन मस्क के लिए इस पूजा का आयोजन बेंगलुरू के फ्रीडम पार्क में किया गया था। इस पूजा का आयोजन सेव इंडियन फैमिली फेडरेशन (एसआईएफएफ) के पुरुषों के एक समूह द्वारा किया गया था। बेंगलुरू के पुरुषों के इस समूह ने प्रशंसा व्यक्त करने के लिए ट्विटर प्रमुख के लिए एक 'पूजा' का आयोजन किया।

'अडानी और अंबानी एलन मस्क से कुछ सीखो'
टेस्ला के सीईओ के लिए एक विशेष 'पूजा' का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में "बाबा एलन मस्क की जय" का जयकारा लग रहा है। वहीं एक शख्स ये कहते हुए सुनाई दे रहा है कि अडानी और अंबानी एलन मस्क से कुछ सीखो।

ताकि ट्विटर खरीद सकें और....
एक ट्विटर यूजर Sriman NarSingh ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''SIFF सदस्य भारत के बेंगलुरु में गुरु elonmusk की पूजा कर रहे हैं ताकि ट्विटर खरीद सकें और पुरुषों को अधिकारियों के उत्पीड़न के खिलाफ अपने विचार व्यक्त करने की अनुमति मिल सके।''

मस्क को 'वोकाशुरा का विध्वंसक' भी कहा
पुरुषों ने दावा किया कि वे मिस्टर मस्क की पूजा कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने ट्विटर खरीदा और पुरुषों को अधिकारियों के उत्पीड़न के खिलाफ अपने विचार व्यक्त करने की अनुमति दी। पुरुषों ने' जागृत संस्कृति' का जिक्र करते हुए मस्क को 'वोकाशुरा का विध्वंसक' भी कहा।
Recommended Video

SIFF members are worshipping guru @elonmusk in Bengaluru, India for purchasing Twitter and allowing men to express their views against the oppression of authorities.@realsiff pic.twitter.com/hXQcflJsKd
— Sriman NarSingh 🌪 (@SigmaINMatrix) February 26, 2023
'एलन मस्क तो भारत में भगवान बन गए हैं'
इस वीडियो पर ट्विटर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने एलोन मस्क को भी टैग किया और उनसे वीडियो पर ध्यान देने को कहा। एक यूजर ने लिखा ट्विटर खरीदने और सस्पेंड और हटाए गए अकाउंट को बहाल करने के लिए। एक यूजर ने लिखा एलन मस्क भारत में भगवान बन गए हैं। वहीं एक ने चिंता व्यक्त करते हुए लिखा भाई वो अभी जिंदा हैं, अगरबत्ती मत दिखाओ। एक ने लिखा - वआप लोगों ने एलन जी को धरती पर भी प्रसिद्ध कर दिया। एक ने लिखा विश्वास करें, यह ब्लू टिक से अधिक मूल्य का है।''












Click it and Unblock the Notifications