VIDEO: महिला से बदतमीजी पड़ी महंगी, पैर छूकर मांगनी पड़ी माफी

VIDEO: महिला से बदतमीजी पड़ी महंगी, पैर छूकर मांगनी पड़ी माफी

नई दिल्ली। इस समय एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दो लोग एक महिला के पैर छूकर माफी मांगते दिख रहे हैं। दरअसल, एक निजी एयरलाइन कंपनी की महिला स्टाफ के दो लोगों ने बदतमीजी की। यह घटना शनिवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आधी रात में हुई। जिन दो लोगों ने महिला के साथ बदतमीजी की थी, उन्हें महिला ने तगड़ा सबक सिखाया। पहले तो वहां की सिक्योरिटी ने दोनों को पकड़ लिया और फिर महिला ने दोनों से अपने पैर छूकर माफी मांगवाई। वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है कि दो शख्स महिला के सामने माफी मांग रहे हैं और फिर उसके पैर भी छू रहे हैं।

नशे में धुत थे दोनों

नशे में धुत थे दोनों

इन दोनों को सिक्योरिटी ने उसी समय दबोच लिया, जब वह महिला के साथ बदतमीजी कर रहे थे। वीडियो फुटेज से भी यह बात साफ हो गई है, जिस समय वह महिला के साथ बदतमीजी कर रहे थे, उस समय दोनों नशे में धुत थे। दोनों को पुलिस ने पकड़ लिया और फिर महिला ने अपने साथ हुई घटना के बारे में उन्हें बताया।

पैर छूकर मांगी माफी

पैर छूकर मांगी माफी

जब दोनों शख्स महिला को परेशान कर रहे थे और उसके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे, उसी वक्त महिला ने एक ट्रैफिक पुलिस ने शिकायत कर दी, जो वहां पर ड्यूटी पर तैनात था। इसके बाद नशे में धुत दोनों लोगों को एयरपोर्ट के पुलिस आउटपोस्ट में ले जाया गया। वहां पर महिला ने दोनों से कहा कि नीचे झुको और मेरे पैर छूकर माफी मांगो तभी जाने दूंगी। इसके बाद दोनों ने महिला से माफी मांगी।

महिला ने दर्ज नहीं कराई शिकायत

राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर रमेश नाइक ने कहा कि महिला ने दोनों के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं की है। बताया जा रहा है कि वह दोनों शख्स स्टूडेंट थे। इससे पहले भी एयरपोर्ट पर महिलाओं के साथ बदतमीजी हो चुकी है। इन दिनों लगातार ऐसी घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+