LIVE VIDEO: शराबी ने एक पुलिसवाले का फोड़ा सिर, दूसरे को जमीन पर पटका
नई दिल्ली। कर्नाटक पुलिस ने बुधवार को राज्य के दावणगेरे इलाके से एक शराबी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए शख्स ने शराब के नशे में दो पुलिसकर्मियों पर हमला कर घायल कर दिया। गिरफ्तार किए गए शख्स की पहचान रुद्रेश के तौर पर हुई है। बुधवार को रुद्रेश ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया था। घटना के समय मौजूद किसी शख्स ने इस पूरे वाकए का वीडियो बना लिया। जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पुलिसवाले का सिर फोडा
मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, दावणगेरे इलाके में बुधवार को दोपहर 12 बजे के आसपास दो पुलिसकर्मी वाहनों की चैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने रुद्रेश को शराब के नशे में स्कूटी चलते पकड़ा था। पुलिसकर्मियों ने रुद्रेश को रोककर जब पूछताछ करनी शुरू की तो वह पुलिसवालों पर भड़क गया। इतना ही नहीं वह पुलिसकर्मियों से हाथापाई करने लगा है। इसके बाद रुद्रेश ने सड़क के किनारे मिट्टी के बर्तनों की दुकान से एक बर्तन उठाकर पुलिसकर्मी के सिर पर दे मारी। जिससे उसका सिर फट गया।

दूसरे पुलिसकर्मी को सड़क पर पटका
वीडियो में दिख रहा है कि, दोनों पुलिसकर्मी शराबी को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। तभी वह गालीगलौच करते हुआ मिट्टी का बर्तन पुलिसकर्मी के सिर पर दे मारा। जिससे ट्रैफिक हेड कांस्टेबल नारायणराज अरसु का सिर फूट गया औऱ खून बहने लगा। जबकि दूसरे पुलिसकर्मी पर हमलावर होते हुए शराबी ने उसे सड़क पर पटक दिया। जिससे ट्रैफिक चालान करने वाली मशीन टूट गई।

पुलिस ने किया गिरफ्तार
शराब के नशे में धुत रुद्रेश इसके बाद फिर से पुलिसकर्मियों से बहस करने लगा। उसका गुस्सा इतने पर भी शांत नहीं हुआ। उसने फिर से मिट्टी के बर्तन उठाकर मारने की कोशिश की। वहां मौजूद लोगों की मदद से पुलिसकर्मियों ने उसे काबू किया। इस घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शराबी को गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications