जिग्नेश मेवाणी को गाड़ी से खींच ले गई पुलिस, सामने आया Video
अहमदाबाद। दलित कार्यकर्ता भानु वानकर की मौत के बाद अहमदाबाद में हो रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे गुजरात के वाडगम से विधायक जिग्नेश मेवाणी और उनके साथियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मेवाणी के साथ पुलिस ने काफी अभद्र व्यवहार किया है, जिसके बाद अहमदाबाद में हिंसा भड़क गई और लोग उबल पड़े। लोगों ने कारों में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव किया। मेवाणी का कहना था कि वो शांति से आंदोलन कर रहे थे लेकिन पुलिस ने जबरन उन्हें हिरासत में लिया है।

उनकी इस बात की पुष्टि जेएनयू छात्र संघ की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला राशिद के उस ट्वीट वीडियो से हुई जिसमें पुलिस जबरदस्ती कार से जिग्नेश मेवाणी को निकाल रही है। राशिद ने गुजरात पुलिस की बर्बरता का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है । उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि गुजरात पुलिस ने जिग्नेश मेवाणी को किडनैप कर लिया है।
पुलिस ने मुझे अपमानजनक तरीके से खींच कर बाहर निकाला
इस घटना के बारे में दलित नेता जिग्नेश मेवाणी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि वह अहमदाबाद के सहारानपुर में अंबेडकर की प्रतिमा के सामने शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने जा रहे थे, तभी गुजरात पुलिस ने रास्ते में ही उनकी गाड़ी को रोककर अपमानजनक तरीके से खींच कर बाहर निकाला।
दलित सामाजिक कार्यकर्ता भानुभाई वणकर की मौत मामले में विरोध प्रदर्शन
आपको बता दें कि जिग्नेश ने आज पाटन में दलित सामाजिक कार्यकर्ता भानुभाई वणकर की मौत मामले में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया था, जिसके लिए उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा था कि वो सारंगपुर में स्थित बाबा अंबेडकर की प्रतिमा के पास खड़े हों। जब कार्यकर्ता लोगों को लेकर प्रतिमा के पास एकत्र होने लगे तभी पुलिस ने जिग्नेश और उनके साथियों को हिरासत में ले लिया जिस पर लोग आक्रोशित हो गए और हिंसा भड़क गई।
कार्यकर्ता ने कलेक्टर ऑफिस पर खुद को आग लगा ली थी
गौरतलब है कि पाटन में जमीन विवाद में दलित सामाजिक कार्यकर्ता ने कलेक्टर ऑफिस पर खुद को आग लगा ली थी। बाद में गांधीनगर के अस्पताल में उनका निधन हो गया था, जिसके बाद मेवाणी ने उनके हक में आंदोलन चलाने का ऐलान किया है और इसी के तहत आज उन्होंने बंद बुलाया था।
-
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या?












Click it and Unblock the Notifications