video: बारामूला में नदी के तेज बहाव में डूब रही थी लड़की, CRPF जवानों ने बचाई जान
बारामूला। जम्मू कश्मीर के बारामूला में सीआरपीएफ के जवानों के लिए तालियां बजाई जा रही हैं। यहां पर जवानों ने उस समय एक लड़की की जान बचाई जब वह नदी में डूब रही है। घटना तंगमार्ग की है और लड़की नदी के तेज बहाव में फंस गई थी। रेस्क्यू ऑपरेशन में कुछ नागरिकों ने भी जवानों की मदद की। घटना के समय सीआरपीएफ की 176 तंगमार्ग कंपनी आम दिनों की तरह गश्त पर थी। जवानों ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए उसे नदी के बाहर निकाला।

इस लड़की का नाम नगीना बताया जा रहा है और इसकी उम्र 14 वर्ष है। बारामूला, नॉर्थ कश्मीर में आता है। सीआरपीएफ के कॉन्स्टेबल्स एमजी नायडू और नल्ला उपेंद्र ने इस बच्ची की जान बचाई है। दोनों कॉन्स्टेबल्स को सीआरपीएफ की 176वीं बटालियन की ओर से कमेंडेशन डिस्क और कमेंडेशन सर्टिफिकेट के अवार्ड से सम्मानित किया है। जवान पहले पानी में कूद गए और फिर एक चेन बनाकर इस बच्ची की जान बचाने में सफलता हासिल की। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications