#MeToo पर क्या बोले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, देखिए VIDEO

नई दिल्ली। #MeToo के आरोपों से घिरे केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर को लेकर जहां एक ओर कांग्रेस पार्टी ने मोर्चा खोल रखा है और लगातार उनके इस्तीफे की मांग कर रही है। दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से जब इस मुद्दे पर सवाल किया गया तो उन्होंने सीधे तौर पर कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष ने #MeToo को गंभीर मुद्दा बताते हुए इस पर अलग से बात करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में उनकी पार्टी लगातार अपना पक्ष रख रही है।

#MeToo बेहद गंभीर और संवेदनशील मुद्दा है: राहुल गांधी

#MeToo बेहद गंभीर और संवेदनशील मुद्दा है: राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को रॉफेल डील को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए थे। इसी दौरान पत्रकारों ने उनसे #MeToo को लेकर सवाल पूछा। इस दौरान पत्रकारों ने केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर लग रहे आरोपों पर भी सवाल पूछा। इसके जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह प्रेस कॉन्फ्रेंस सिर्फ राफेल डील के बारे में है। #MeToo बेहद गंभीर और संवेदनशील मुद्दा है, इस पर हम अलग से बात करेंगे। इतना कहने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म कर दिया।

एक दिन पहले ही कांग्रेस ने की एमजे अकबर के इस्तीफे की मांग

एक दिन पहले ही कांग्रेस ने की एमजे अकबर के इस्तीफे की मांग

इससे पहले बुधवार को कांग्रेस के नेता जयपाल रेड्डी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा था कि केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर को अपने ऊपर लगे आरोपों का वाजिब जवाब देना चाहिए या फिर उनको अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। जयपाल रेड्डी ने कहा कि हम इस मामले की जांच की मांग करते हैं।

केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर लगे हैं आरोप

केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर लगे हैं आरोप

बता दें कि विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर के ऊपर कई महिला पत्रकारों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि एमजे अकबर अभी देश से बाहर हैं और उन्होंने इस संबंध में अभी तक कुछ भी नहीं कहा है। इससे पहले इस मुद्दे पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी मंगलवार को सवाल किया गया था कि क्या उनकी सरकार केंद्रीय मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई करेगी? हालांकि उन्होंने इस सवाल को टाल दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+