मध्य प्रदेश में भाजपा नेता को कांग्रेस विधायक ने मारा तमाचा, वीडियो आया सामने
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के धार में कांग्रेस नेता की दबंगई सामने आई है। कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार का भाजपा नेता के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है, जिसमे देखा जा सकता है कि उमंग भाजपा नेता के साथ मारपीट कर रहे हैं। लेकिन वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी और अन्य लोग बीच बचाव करते हैं। जानकारी के अनुसार कांग्रेस विधायक ने भाजपा के पदाधिकारी को चांटा मार दिया। जिसके बाद मौके पर विवाद होने लगा।
गौर करने वाली बात है कि कांग्रेस विधायक ने भाजपा की सांसद सावित्री ठाकुर के सामने ही भाजपा नेता को तमाचा मार दिया। यह घटना टांडा के धार इलाके की है, जहां मुआवजा राशि वितरण को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में भाजपा सांसद सावित्री ठाकुर और कांग्रेस विधायक उमंग सिघार भी मौजूद थे। कार्यक्रम में मुआवजा राशि को बांटने को लेकर होड़ मची थी, इसी दौरान कांग्रेस विधायक अपना आपा खो बैठे और उन्होंने भाजपा के व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रदीप गादिया को तमाचा मार दिया।
जानकारी के अनुसार मुआवजे की राशि का वितरण करने के लिए भाजपा सांसद सावित्री ठाकुर यहां पहुंची थीं, लेकिन कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार ने इसपर आपत्ति जाहिर की और मुआवजा राशि के चेक को छुड़ाने की कोशिश की। जिसके बाद विवाद बढ़ा तो सिंघार ने भाजपा नेता को तमाचा जड़ दिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव कर विवाद को खत्म करने की कोशिश की। भाजपा नेता प्रदीप गादिया ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
#WATCH: Congress MLA Umang Singhar (in white shirt) attacks a BJP leader in Dhar. #MadhyaPradesh (25.08.18) pic.twitter.com/8WU1ADka0q
— ANI (@ANI) August 26, 2018
इसे भी पढ़ें- Video: अकाली दल के नेता की लोगों ने कैलिफोर्निया में जमकर की पिटाई, मुंह पर कालिख पोती