कश्मीर में दहशत फैला रहे पाकिस्तान में बैठे आतंकी, सामने आया वीडियो

नई दिल्ली। एक बार फिर से पाकिस्तान का काला सच लोगों के सामने आ गया है, इंडिया टूडे की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है जो कि ये बात साबित करता है कि कश्मीर में फैली नफरत उसी की देन है।

आतंकी हमले से लाहौर का कनेक्शन

आतंकी हमले से लाहौर का कनेक्शन

वीडियो से साबित होता है कि श्रीनगर के पांथा चौक पर आतंकी हमले से लाहौर का कनेक्शन जुड़ा है, ये वीडियो आतंकी संगठन जमात उद दावा के लाहौर हेडक्वार्टर का है।

जमात उद दावा

वीडियो में लाहौर में जमात उद दावा के हेडक्वार्टर में बैठा एक शख्स श्रीनगर के डीपीएस स्कूल में चल रहे आतंकी हमले की लाइव कमेंट्री कर रहा है।

हाफिज अब्दुल रहमान मक्की

हाफिज अब्दुल रहमान मक्की

उसकी कमेंट्री को सैकड़ों लोग बड़े ध्यान से सुन रहे हैं, ये इंसान कह रहा है कि श्रीनगर के हमलावर लश्कर मुजाहिद्दीन के सदस्य है और वो बड़ी ताकत और हिम्मत से भारतीय सेना का जमकर मुकाबला कर रहे हैं। इस शख्स के साथ जमात उद दावा चीफ हाफिज सईद का साला हाफिज अब्दुल रहमान मक्की भी बैठा दिख रहा है, वो ही इस वक्त सईद के संगठन को संभाल रहा है।

आतंकियों के लिए दुआ करने की अपील

आतंकियों के लिए दुआ करने की अपील

इतनी ही नहीं ये शख्स आतंकियों के लिए ईद की नमाज के दौरान श्रीनगर में हमलावर आतंकियों के लिए दुआ करने की अपील भी कर रहा है, इस वीडियो से साफ जाहिर होता है कि सरहद पार के यही लोग कश्मीर में आतंक फैलाए हुए हैं।

सब इंस्पेक्टर साहिब शुक्ला शहीद

सब इंस्पेक्टर साहिब शुक्ला शहीद

गौरतलब है कि शनिवार को श्रीनगर के पांथा चौक में सीआरपीएफ की गाड़ी पर आतंकियों ने हमला किया था, जिसमें सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर साहिब शुक्ला शहीद और दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी पास के डीपीएस स्कूल में घुस गए थे, इसके बाद सुरक्षा बलों ने स्कूल को चारों ओर से घेर लिया था, और स्कूल में छुपे दो आतंकी मारे भी गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+