VIDEO: कोबरा ने मुर्गीघर में घुस खाए आठ अंडे, सपेरे ने बाहर निकाला तो सात वापस उगल दिए
नई दिल्ली। केरल के रहने वाले सुजीत वीपी का सोशल मीडिया पर शेयर किया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक कोबरा सात अंडों को उगलते हुए दिखाई दे रहा है। सुजीत सांपों को पकड़ने के माहिर हैं, उन्होंने 12 अप्रैल को ये वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पहर शेयर किया जो वायरल हो गया। सुजीत केरल के वायनाड से आते हैं। वीडियो में सुजीत मुर्गी के दड़बे से कोबरा को निकालकर बाहर छोड़ते दिख रहें हैं। जिसके कोबरा एक के बाद सात अंडे उगलता है। जो उसने दड़बे में निगले।

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, सुजीत वीपी को वायनाड़ के रहने वाले सख्स ने बताया था कि मुर्गीघर से कोबरा ने आठ अंडों को खा लिया है। सुजीत ने जाकर कोबरा को बाहर निकाला तो सांप ने सात अंडे उगल दिए। कोबरा ने एक मुर्गी को भी मार दिया। सुजीत ने जब ये किया तो काफी लोग इकट्ठा हो गए। सांप ने जब अंडों को उगल दिया तो सुजीत ने कोबरा को वापस जंगलों में छोड़ दिया। इस पूरे वाकये की लोगों ने वीडियो बना लिया।












Click it and Unblock the Notifications