वीडियो कॉलिंग ऐप ZOOM को लेकर जारी की एडवाइजरी, कहा- ये सुरक्षित नहीं

नई दिल्‍ली। कारोना वायरस के कारण पूरी दुनिया के अधिकांश देशों में इस समय लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में एक वीडियो कांफ्रेंसिंग ऐप 'ZOOM' काफी तेजी से चर्चा में आ गया है। इसके चर्चा में आने का कारण है लोगों का घर में बैठकर ऑफिस संबंधी काम करना। जिस कारण पिछले कुछ महीनों में इस ऐप का लोग बहुत ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में गृह मंत्रालय ने इस ऐप की सुरक्षा को लेकर एडवायजरी जारी की है। जिसमें सरकार ने लोगों को इस ऐप के इस्तेमाल के साथ सावधानी बरतने को कहा है।

Recommended Video

      Lockdown : Home Ministry ने ZOOM APP के लिए जारी की Advisory,ये सुरक्षित नहीं | वनइंडिया हिंदी
      वीडियो कॉलिंग ऐप ZOOM को लेकर जारी की एडवाइजरी, कहा- ये सुरक्षित नहीं

      गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया कि सरकार ने पहले भी 6 फरवरी, 30 मार्च को इसको लेकर जानकारी दी थी, ऐसे में लोग इसपर सतर्कता बरतें। सरकार ने कहा है कि लोग अगर इसका इस्तेमाल कर भी रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें। लगातार पासवर्ड बदलते रहें, कॉन्फ्रेंस कॉल में किसी को अनुमति देते हुए सतर्कता बरतें।

      बरते सावधानी

      मंत्रालय ने इस ऐप के लिए एडवायजरी जारी करते हुए कहा है कि अगर आप इस ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको कुछ सावधानियां बरतनी होंगी। जैसे हर मीटिंग के लिए नई यूजर आईडी, पासवर्ड का इस्तेमाल करें, वहीं वेटिंग रूम को एनेबल करें, ताकि कोई भी यूजर तभी कॉल में शामिल हो सके जब कॉन्फ्रेंस करने वाला अनुमति दे। ये बेहद जरुरी है ताकि आपकी मीटिंग की गोपनीय बाते कोई और न जान सके। इसके अलावा ज्वाइन ऑप्शन को डिसऐबल कर दें । स्क्रीन शेयरिंग का ऑप्शन सिर्फ होस्ट के पास रखें।

      प्राइवेसी को खतरा

      इन सब सावधानियों को बरतने के साथ ही आप इस ऐप को इस्तेमाल करें, नहीं तो आपकी निजी सूचना के लीक होने की संभावना है। बता दें Zoom को लेकर लगातार ऐसी शिकायते आ रही है कि इससे लोगों की निजी सुरक्षा और प्राइवेसी को खतरा है। कुछ लोगों का इंटरनेट पर ऐसे वीडियो भी वायरल हुए हैं जिसे उन्होंने किसी से शेयर नहीं किया था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+