VIDEO: झारखंड में BJP मंत्री ने मुस्लिम विधायक से 'जय श्रीराम' का नारा लगाने को कहा

रांची। झारखंड में बीजेपी मंत्री सीपी सिंह एक विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस के मुस्लिम विधायक इरफान अंसारी से जय श्रीराम' का नारा लगाने को कहा। घटना विधानसभा के बाहर हुई और पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि मंत्री सीपी सिंह विधायक इरफान अंसारी का हाथ पकड़े हुए हैं और वे कहते हैं, ''इरफान भाई आप जोर से 'जय श्री राम' का नारा लगाइये।''

VIDEO: झारखंड में BJP मंत्री ने मुस्लिम विधायक से जय श्रीराम का नारा लगाने को कहा

सीपी सिंह यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे इरफान अंसारी से कहा कि, 'आपके पूर्वज भी राम वाले ही थे, बाबर वाले नहीं। हालांकि इरफान अंसारी ने मामले को ज्यादा तूल नहीं दिया। उन्‍होंने कहा ''राम का नाम बदनाम मत करिए। राम सबके हैं।'' क्षुब्ध हुए अंसारी ने कहा, ''लोगों को नौकरियां चाहिए, सड़क और बिजली चाहिए. वे चाहते हैं कि नालों की सफाई हो। अयोध्या जाइए और वहां राम की स्थिति देखिए।'' जब बहस बढ़ने लगी तब दोनों ही विधायक अपने-अपने रास्ते चले गए।

आपको बता दें कि सीपी सिंह झारखंड की बीजेपी सरकार में शहरी विकास, आवास और ट्रांसपोर्ट मंत्री हैं। वहीं, इरफान अंसारी जामताड़ा से विधायक हैं। इस पूरे मामले पर बीजेपी नेताओं का कहना है कि इस वाकये को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। आपको बता दें कि झारखंड में ही पिछले दिनों तबरेज अंसारी नाम के शख्स की बाइक चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने पिटाई की थी और 'जय श्री राम' कहने के लिए दवाब डाला था। पिटाई की वजह से तबरेज अंसारी की मौत हो गई थी। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे देश में काफ़ी बवाल मचा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+