बेंगलुरू पुलिस कमिश्नर ने बच्चे को किया 'सलाम', सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा वीडियो

बेंगलुरू पुलिस का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और बेंगलुरू पुलिस की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बच्चा पुलिस अफसर को सैल्यूट करता है।

नई दिल्ली। बेंगलुरू पुलिस का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और बेंगलुरू पुलिस की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बच्चा पुलिस अफसर को सैल्यूट करता है। पुलिस अफसर ने इसका जो जवाब दिया, वो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है।

Bengaluru Pollice

बेंगलुरू सिटी पुलिस ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो में एक बच्चा पुलिस कमिश्नर टी सुनील कुमार को सलाम करता है, जिसके जवाब में वो भी उसे सलाम करते हैं। पुलिस कमिश्नर का ये हरकत लोगों का दिल जीत गया। बेंगलुरू सिटी पुलिस ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'वर्दी को एक वर्दी द्वारा दिया गया सम्मान अनुशासन के मूल्य को दर्शाता है।'

शुक्रवार को पोस्ट हुए इस वीडियो पर अबतक लगभग 3 लाख व्यूज आ चुके हैं। वहीं 2500 लोग इक वीडिओ को शेयर कर चुके हैं। लोग बेंगलुरू पुलिस कमिश्नर के एक बच्चे को सलाम करने पर काफी खुश हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया, 'यही हम अपने देश में देखना चाहते हैं, एक-दूसरे के लिए सम्मान।' वहीं एक ने लिखा, 'ये लम्हें शेयर करने के लिए शुक्रिया बेंगलुरू पुलिस। ऐसा करने के लिए हिम्मत और अच्छा दिल चाहिए। ऐसा करने से पुलिस के साथ लोगों के रिश्ते बेहतर होंगे। मेरी तरफ से भी सलाम।' देखिए वीडियो-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+