VIDEO: भालू संग सेल्फी लेने के चक्कर में चली गई जान

नई दिल्ली। ओडिशा के नबरंगपुर में जंगली भालू के संग सेल्फी लेने के चक्कर में एक शख्स की जान चली गई। भालू ने शख्स की जान ले ली। शख्स की पहचान प्रभु भतारा के तौर पर हुई है जो पेशे से ट्रक ड्राइवर था। वो अपनी ट्रक ड्राइवर लेकर नबरंगपुर से गुजर रहा था। तभी उसे रास्ते में पेशाब लगी। प्रभु अपनी ट्रक रोककर सड़क के किनारे ही पेशाब करने लगा। तभी उसे थोड़ी दूर पर एक भागू दिखा। उसने भालू के पास जाकर फोटो लेने की सोची। ट्रक में मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माना और भालू के पास जाकर सेल्फी लेने की कोशिश करने लगा।

 Video: Bear killed man while he was trying to take a selfie with him
उसकी ये हरकत उसकी मौत की वजह बन गई। भालू ने उसपर हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोग भागकर वहां पहुंचे और उसे बचाने की कोशिश करने लगे, लेकिन उसे भालू के चंगुल से बचा न सके। वहीं एक कुत्ता भी भालू से लड़ने की कोशिश करता रहा, लेकिन भालू के सामने उसकी एक न चली और भालू ने प्रभु की जान ले ली। इस पूरी घटना को वहां मौजूद शख्स ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहीं स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर मृतक के परिवारवालों के लिए मुआवजे की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+