VIDEO: आजम खान का पीएम मोदी पर निशाना, कहा- उधर जवान मारे जा रहे थे और देश के प्रधानमंत्री दंड-बैठक लगा रहे थे

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। पीएम मोदी के फिटनेस चैलेंज पर तंज कसते हुए आजम खान ने टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि असल में सेना के जवान की हत्या, पत्रकार की हत्या, ईमानदार की, मजदूर की, छात्र की हत्या सब पीछे रह गए, पहले फिटनेस करिए। पहले फिटनेस होना चाहिए। बस फिटनेस पर ध्यान दीजिए बाकी सब उसके बाद। उन्होंने कहा कि उधर जवान मारे जा रहे थे और देश के प्रधानमंत्री दंड-बैठक लगा रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री फिट, देश अनफिट।

पीएम मोदी के फिटनेस चैलेंज पर आजम खान का तंज

पीएम मोदी के फिटनेस चैलेंज पर आजम खान का तंज

आजम खान ने ये टिप्पणी ऐसे वक्त में की है जब जम्मू-कश्मीर में एक दिन पहले समाचार-पत्र कश्मीर राइजिंग के संपादक शुजात बुखारी की आतंकियों ने हत्या कर दी, वहीं दूसरी ओर सेना के राइफलमैन औरंगजेब की भी हत्या आतंकियों ने की है। इन दो बड़ी घटनाओं को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। आजम खान ने कहा कि उधर जवान मारे जा रहे थे, उस समय देश के प्रधानमंत्री दंड-बैठक लगा रहे थे।

'सब पीछे रह गए, पहले फिटनेस करिए'

'सब पीछे रह गए, पहले फिटनेस करिए'

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने कहा कि असल में सेना के जवान की हत्या, पत्रकार की हत्या, ईमानदार की, मजदूर की, छात्र की हत्या सब पीछे रह गए, पहले फिटनेस करिए। पहले फिटनेस होना चाहिए। बस फिटनेस पर ध्यान दीजिए बाकी सब उसके बाद। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री फिट, देश अनफिट।

कश्मीर में पत्रकार और जवान की हुई है हत्या

कश्मीर में पत्रकार और जवान की हुई है हत्या

बता दें कि गुरुवार को श्रीनगर में समाचार-पत्र कश्मीर राइजिंग के संपादक शुजात बुखारी की आतंकियों ने हत्या कर दी और उनके बाद बहादुर जवान औरंगजेब को भी अगवा कर उसे गोलियों से भून दिया। जवान औरंगजेब को छुट्टी मिली थी और वह अपने घर ईद मनाने के लिए जा रहे थे। हालांकि आतंकियों ने उनके बदन को गोलियों से छलनी कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+