VIDEO: बहनोई आयुष शर्मा के साथ सलमान की जबरदस्त भिड़त, जारी हुआ ‘अंतिम’ का फर्स्ट लुक
मुंबई। सलमान खान के फिल्म का इंतजार कर रहे उनके फैन्स के लिए अच्छी खबर है। सलमान खान की अगली फिल्म अंतिम का फर्स्ट लुक शेयर किया गया है। इसमें उनके अपोजिट आयुष शर्मा है। 'अंतिम' के फर्स्ट लुक को देखकर समझा जा सकता है कि फिल्म में सलमान खान और आयुष शर्मा के बीच जबरदस्त टकराव होता हुआ नजर आएगा। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट लुक वीडियो शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि आयुष शर्मा गुस्से में सलमान खान की ओर दौड़ते हुए आते हैं और उन्हें मारने लगते हैं। जैसे ही सलमान यह होता देखते हैं वह उन्हें रोकते हैं।

सलमान खान का ऐसा है गेटअप
सोशल मीडिया पर इस फिल्म का टीजर आते ही फैन्स के बीच यह वायरल हो गया है। फिल्म में खासतौर पर आयुष शर्मा एकदम फ्रेश लुक में दिख रहे हैं। सलमान खान इस फिल्म में एक सिख की भूमिका निभाते नजर आएंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म के लिए आयुष शर्मा ने भी काफी मेहनत की है। उनका ट्रांसफॉर्मेशन देख सभी के होश उड़ रहे हैं। आयुष ने इस फिल्म के लिए खास बॉडी बनाई है।

इससे पहले सलमान ने शेयर किया था पोस्टर
सलमान खान ने भी पहले इस फिल्म को लेकर पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था- "मैं अंतिम का इंतजार कर रहा हूं। लॉकडाउन की वजह से एक अच्छे लंबे ब्रेक के बाद सेट पर वापस जाना अच्छा है। दर्शकों को निश्चित रूप से यह फिल्म पसंद आएगी, पहले कभी नहीं देखे हुए एक यूनिवर्स का निर्माण किया जा रहा है"। इस वीडियो में सलमान और आयुष की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने लायक होगी।
एक्ट्रेस का अभी पता नहीं
‘अंतिम.. द फाइनल ट्रुथ' महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स द्वारा निर्मित है। एक्ट्रेस के नाम पर अभी तक कोई फाइनल नेम सामने नहीं आया है। हालांकि साईं मांजरेकर और महिमा मकवाना के नाम की चर्चा है।

आखिर बार 'दबंग 3' में दिखे थे सलमान
सलमान खान आखिरी बार फिल्म 'दबंग 3' में दिखाई दिए थे, जो 20 दिसंबर 2019 को रिलीज हुई थी। 2020 में ईद के मौके पर उनकी फिल्म 'राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई' आने वाली थी। लेकिन कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते इसे टालना पड़ा। अब यह फिल्म 2021 में रिलीज होगी। 'राधे' और 'अंतिम' के अलावा सलमान 2021 में 'पठान' और 'लाल सिंह चड्ढा' में कैमियो भी करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications