अखिलेश ने सांड का VIDEO शेयर कर कहा- इसे जाना था तिरवा, पहुंच गया छिबरामऊ
नई दिल्ली। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक बार फिर हंगामा मचाते हुए एक सांड का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि तरह से सांड कार्यकर्ताओं कों उठा कर पटक रहा है। इस वीडियो को अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि ये सांड पशुओं और किसानों की ओर से ज्ञापन लिए घूम रहा, बेचारा फिर गलत जगह आ गया। जाना था तिरवा, पहुंच गया छिबरामऊ।
सड़क पर जा रहे कार्यकर्ताओं पर किया हमला
बता दें कि सांड इतने गुस्से में है कि वो रास्ते पर चल रहे कार्यकर्ताओं पर हमला भी बोल दिया। इसमें एक दो कार्यकर्ताओं को चोट भी आई है। 10 सेकेंड के वीडियो में सांड तेजी से भाग रहा है और कार्यकर्ता भी उससे बचने के लिए इधर-इधर भाग रहे हैं। एक कार्यकर्ता को सांड को अपनी तरफ आते देख ट्रैक्टर की ट्रॉली पर चढ़कर जान बचाई। हालांकि आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब अखिलेश यादव की सभा में सांड ने हंगामा मचाया हो।

इससे पहले कन्नौज की रैली में मचाया था हंगामा
छिबरामऊ से पहले कन्नौज में सपा-बसपा-रालोद की रैली से पहले एक आवारा सांड ने हंगामा खड़ा कर दिया था। सांड ने इतना हंगामा खड़ा किया कि वहां मौजूद एक कार्यकर्ता पर हमला कर दिया। सांड स्टेज के काफी नजदीक पहुंच गया था। हालांकि बाद में किसी तरह से उसको बाहर किया गया। रैली में सांड घुसने के बाद अखिलेश यादव ने अपने भाषण में कहा कि प्रशासन हरदोई के बाद तैयार तो रहो ये कहीं भी आ जाएगा शिकायत लेकर।

अखिलेश यादव ने ली चुटकी
अखिलेश ने सांड को लेकर आगे कहा उन्हें लगा शायद हरदोई वाला हेलिकॉप्टर आने वाला है, शिकायत करने आया था। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि मैंने डीजीपी से बात की और उनको बताया तो वो लखनऊ में नहीं थे। फिर फोन आया क्या हो गया हो तो मैंने उनको बताया। अखिलेश ने लोगों से अपील की कि सांड के आसपास से हट जाए वो शांत हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications