यूपी चुनाव में 'रईस' अखिलेश का VIDEO, मोदी, राहुल, डिंपल, शिवपाल भी स्टार कास्ट
अखिलेश यादव रईस और बाहुबली के अवतार में सोशल मीडिया पर छाए हुए है। मुंबई से एनिमेशन और फिल्म मेकिंग का कोर्स करने वाले फैजान सिद्दीकी ने अखिलेश का रईस वाला वीडियो बनाया है।
लखनऊ। यूपी में सियासी गर्मी चरम पर है। 11 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है। ऐसे में रैलियों का रेला लगा हुआ है। हर राजनीतिक दल और छोटे-बड़े नेता मतदाताओं को लुभाने में लगे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर भी मतदाताओं को लुभाने के लिए नए-नए तरीके दिख रहे हैं। कोई अपने नेता को 'रईस' के तौर पर पेश कर रहा है तो कोई उसे बाहुबली बता रहा है।

वहीं अखिलेश यादव रईस और बाहुबली के अवतार में सोशल मीडिया पर छाए हुए है। मुंबई से एनिमेशन और फिल्म मेकिंग का कोर्स करने वाले फैजान सिद्दीकी ने अखिलेश का रईस वाला वीडियो बनाया है। इस वीडियो में अखिलेश के अलावा पीएम मोदी, चाचा शिवपाल, राहुल गांधी और आजम खान की तस्वीरों के साथ फिल्म के डायलॉग पेश किए गए हैं। वीडियो की शुरुआत में अखिलेश रईस फिल्म का चर्चित डायलॉग, 'अम्मी जान कहती थीं...' बोलते नजर आ रहे हैं।
वहीं पीएम मोदी फिल्म के डायलॉग से उनका जवाब देते दिख रहे हैं। यादव परिवार के झगड़े और यूपी के चुनाव को देखते हुए इन डायलॉग्स को बेहद करीने से फिट किया गया है जो बहुत मनोरंजक हैं। एक दूसरे पोस्टर में अखिलेश का बाहुबली अवतार भी देखने को मिला है। 'विकास का भूचाल हूं और दंगाइयों का काल हूं...' लिखे इस पोस्टर को तैयार किया है वाराणसी में समाजवादी पार्टी छात्रसभा के नेता राजू यादव ने। राजू ने अपने फ़ेसबुक अकाउंट पर अखिलेश को बाहुबली के रूप में दिखाया है। पढ़ें- यूपी चुनाव: मुलायम की छोटी बहू का बोल्ड बयान, आरक्षण पर संघ की सोच से सहमत












Click it and Unblock the Notifications