VIDEO: प्रद्युम्न हत्याकांड के बाद भी नहीं सुधरा रायन स्कूल,नशे में धुत था स्कूल स्टाफ

फरीदाबाद। गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में जो हुआ उसने पूरे देश को झगझोर कर रख दिया। 7 साल के मासूम प्रद्युम्न की स्कूल के बाथरूम में बेरहमी से हत्या कर दी गई। स्कूल में हुई इतना बड़ी लापरवाही के बावजूद भी रायन स्कूल से स्टाफ के रवैये में कोई बदलाव नहीं आया है।

 Video: After Pradyuman murder Ryan school not take lesson, School Employee caught Drunked in faridabad branch

पहले नोएडा के रायन स्कूल के बस कंडक्टर और ड्राइवर नशे में टल्ली पाए गए तो अब फरीदाबाद के रायन इंटरनेशनल स्कूल में स्कूल परिसर के भीतर एक स्कूल स्टाफ नशे में धुत पाया गया। फेसबुक पर इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फरीदाबाद के रायन स्कूल नें लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है, जहां सोमवार को स्कूल खुलने के बाद जब अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल में छोड़कर स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे तो हैरान रह गए।

स्कूल परिसर के अंदर एक चतुर्थ श्रेणी का सफाई कर्मचारी नशे की हालत में मिला। इतना ही नहीं उसके पास कोई पहचान पत्र भी नहीं था। जिसके बाद अभिभावकों ने वहां हंगामा शुरू कर दिया। वो लोग स्कूल के अंदर ही धरने पर बैठ गए। हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला की स्कूल में कई ऐसे कर्मचारी है जिनका पुलिस वेरिफिकेशन तक नहीं हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने सफाईकर्मी को हिरासत में ले लिया। देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+