Video: सड़क पर सो रहे बुजुर्ग के साथ दरिंदगी, गुप्तांग में लगा दी आग

ड़कों ने सड़क पर सो रहे बुजुर्ग के गुप्तांग में आग लगा दी। उसे लात-घूंसों से मारा-पीटा और उसके साथ दरिंदगी दिखाई।

चेन्नई। तमिलनाडु की राजधानी में एक बेघर बुजुर्ग के साथ हैवानियत की हद पार कर देने वाला मामला सामने आया है। बुजुर्ग के साथ नशे में धुत लड़कों ने जो किया उसे देखकर आपका कलेजा कांप जाएगा। लड़कों ने सड़क पर सो रहे बुजुर्ग के गुप्तांग में आग लगा दी। उसे लात-घूसों से मारा-पीटा और उसके साथ दरिंदगी दिखाई।

 बुजुर्ग के साथ बेशर्मी की हद की पार

बुजुर्ग के साथ बेशर्मी की हद की पार

सोशल मीडिया पर हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़के सड़क के किनारे सो रहे एक बुजुर्ग के प्राइवेट पार्ट पर पेट्रोल डालकर आग लगा देते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि बुजुर्ग किसी तरह से अपनी धोती, जिसमें आग लग चुकी थी, छोड़कर वहां से भागने की कोशिश करता है, लेकिन पांचों लड़के उसे घेर लेते हैं और उसपर लाठी और लात-घूसों से टूट पड़ते हैं।

 गुप्तांग में आग लगा दी

गुप्तांग में आग लगा दी

वीडियो में दिख रहा है कि कैसे कुछ लड़के बेघर बुजुर्ग के साथ बेशर्मी की सारी हदें पार कर रहे हैं। इन लड़कों का मन इतने पर भी नहीं भरता। वो उसे लात-घूंसों मारते हैं। लाठी से उसकी पिटाई करते हैं।

 सड़क पर बुजुर्ग के साथ दरिंदगी

सड़क पर बुजुर्ग के साथ दरिंदगी

हिंदी न्यूज चैनल आज तक के मुताबिक घटना को अंजाम लेने वाले सभी लड़के नशे में धुत थे। 4 जून को घटी इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

 मोबाइल से बनाया वीडियो

मोबाइल से बनाया वीडियो

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 5 लड़कों के गुट ने इसे बेशर्मी से भरी वारदात को अंजाम दिया। 4 लड़के बुजुर्ग के साथ मारपीट कर रहे थे तो वहीं पांचवा लड़का अपने मोबाइल से इसकी वीडियो बना रहा था। चेन्नई पुलिस ने इन 5 लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+