उपराष्ट्रपति चुनाव: टीएमसी ने भाजपा नेता को पत्र लिखकर वोट ना डालने के लिए कहा, जानिए क्यों
उपराष्ट्रपति चुनाव: टीएमसी ने भाजपा नेता को पत्र लिखकर वोट ना डालने के लिए कहा, जानिए क्यों
नई दिल्ली, 06 अगस्त: देश के अगले राष्ट्रपति के लिए शनिवार 6 अगस्त को वोटिंग हो रही है। वहीं इस वोटिंग के बीच लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के संसदीय दल के नेता सुदी बंदोपाध्याय ने एक पत्र लीक हुआ है। बंदोपाध्याय ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी को ये पत्र भेजा है। जिसमें उपराष्ट्रपति चुनाव में वोट ना डालने के लिए कहा है।

बंदोपाध्याय ने ये पत्र 4 अगस्त को भेजा है जो अब सामने आया है। इसमें लिखा गया है कि लोकसभा और राज्यसभा के दोनों सदनों के संसदीय दल के सदस्यों ने उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान से दूर रहने का निर्णय लिया है।। इसमें ये भी लिखा है इस निर्णय के अनुसार हम 6 अगस्त को मतदान से दूर रहेंगे। टीएमसी नेता बंदोपाध्याय ने इस पत्र की एक कापी स्पीकर को भी भेजी है।
राजनीतिज्ञ शिशिर अधिकारी शुभेन्दु अधिकारी जो यूपीए में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री थे। शुभेंदु अधिकारी जिनके पिता को ये पत्र लिखा गया है वो 2019 के लोकसभा चुनाव में टीएमसी में थे और सांसद चुने गए थे लेकिन पिछले साल 2021 में पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शुभेन्दु अधिकारी टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। जिससे ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा था।
TMC MP and Parliamentary Party leader in Lok Sabha Sudip Bandyopadhyay writes to Sisir Adhikari, who is still an MP from TMC, informing him to abstain from voting for Vice President election as decided and announced by the party. pic.twitter.com/Z9EwqAJNeu
— ANI (@ANI) August 6, 2022












Click it and Unblock the Notifications