उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू का बड़ा बयान- पाकिस्तान से अब केवल PoK पर होगी बात

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बाद अब उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने पाक अधिकृत कश्मीर को लेकर बयान दिया है। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि अगर पाकिस्तान से बात होती है तो वह केवल पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) पर होगी। वेंकैया नायडू ने कहा कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।

vice president venkaiah naidu said talks with Pakistan will only be on PoK

विशाखापत्तनम में नौसेना विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करते हुए वेंकैया नायडू ने कहा कि हम युद्ध नहीं चाहते हैं, हम शांतिप्रिय राष्ट्र हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से अब केवल पीओके पर बात होगी। इसके पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी यही बात कही थी।

राजनाथ सिंह ने कहा था कि पाकिस्तान के लोग कहते हैं कि दोनों देशों के बीच बात होनी चाहिए, लेकिन किस बात पर बात होनी चाहिए। कौन सा मुद्दा है, क्यों बात होनी चाहिए? राजनाथ सिंह ने कहा था कि पाक से बात तभी होगी जब वह अपनी धरती से संचालित आतंकवाद को खत्म करेगा। साथ ही उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान से अब बात केवल पीओके पर होगी।

जबकि संसद में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल पर चर्चा के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने भी कहा था कि पीओके और अक्साई चिन जम्मू-कश्मीर का हिस्सा है और उसके लिए वे जान दे देंगे। शाह ने कहा था कि वे जब भी जम्मू-कश्मीर बोलते हैं तो तब-तब पीओके और अक्साई ची इसका हिस्सा होता है। बता दें कि भारत के जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के फैसले से पाकिस्तान बुरी तरह बौखलाया हुआ है। हर मंच पर मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान अब युद्ध की धमकी दे रहा है। जबकि भारत ने साफ कर दिया है कि कश्मीर भारत का आंतरिक मसला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+