Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बजट सत्र से पहले उपराष्ट्रपति ने 11 निष्कासित सांसदों का निष्कासन किया खत्म

आगामी बजट सत्र से पहले राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ ने 11 सांसदों के निष्कासन को वापस ले लिया है। उपराष्ट्रपति कार्यालय के सूत्रों की ओर से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार राज्यसभा के नियम 202 और 266 के तहत अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए इन निष्कासित सांसदों का निष्कासन रद्द करदिया है, जिसके बाद ये सभी सदस्य 31 जनवरी को राष्ट्रपति के विशेष संबोधन में शामिल होंगे।

बता दें कि राज्यसभा की प्रिविलेज कमेटी ने 11 सांसदों को ब्रीच ऑफ प्रिविलेज और काउंसिल की अवमानना का दोषी करार दिया था। जिसके बाद इन सदस्यों को निष्कासित कर दिया गया था। इन सांसदों के नाम जेबी माथर हिशम, डॉक्टर एल हनुमंथैया, नीरज डांगी, राजमणि पटेल, कुमार केतकर, जीसी चंद्रशेखर, बिनॉय विश्वास, संदोष कुमार पी, एम मोहम्मद अब्दुल्ला, डॉक्टर जॉन ब्रिटास, एए रहीम हैं। इन्हें राज्यसभा से निष्कासित कर दिया गया था।

jagdeep dhankhar

बता दें कि लोकसभा के तीन सदस्यों का भी निष्कासन वापस ले लिया गया है। लोकसभा सचिवालय की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। लोकसभा सचिवालय की ओर से कहा गया है कि के जयकुमार, अब्दुल खलीक और विजय कुमार पर 18 दिसंबर 2023 को लगा निष्कासन वापस लिया जाता है। इन लोगों का निष्कासन 30 जनवरी 2024 से तत्काल प्रभाव से खत्म होता है।

गौर करने वाली बात है कि पिछले शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष के 146 सांसदों को संसद के दोनों सदन से बर्खास्त किया गया था। सदन के भीतर प्रदर्शन के चलते इन लोगों को नियमों का उल्लंघन का दोषी पाया गया था, जिसकी वजह से उन्हें निष्कासित किया गया था। अधिकतर सांसदों को पूरे शीतकालीन सत्र के लिए सस्पेंड किया गया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+